अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमान गढ़ी में पूजा की, राम मंदिर निर्माण पर बैठक

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 28, 2020 04:48 PM2020-06-28T16:48:29+5:302020-06-28T16:54:28+5:30

अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर यहां मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी मणिराम दास छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात की।

uttar pradesh lucknow cm yogi adityanath UP govt reached Ayodhya worshiped Hanuman Garhi temple meeting construction Ram temple | अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमान गढ़ी में पूजा की, राम मंदिर निर्माण पर बैठक

विधायकों और अधिकारियों से अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। (photo-ani)

Highlightsमुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में चल रहे अन्य दूसरे विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। सीएम योगी सर्किट हाउस पहुंचे और अयोध्या के पांचों विधायकों व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। अयोध्या में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण उनके कार्यक्रम में 2 घंटे की देरी हुई।

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। भारी बारिश के बीच सीएम अयोध्या पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर यहां मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी मणिराम दास छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में राम लला मंदिर में पूजा-अर्चना की और यहां जन्मभूमि स्थल का दौरा कर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे भूमि समतल करने के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के देवीपाटन मंदिर में एक रात ठहरने के बाद रविवार को अयोध्या पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अयोध्या जिले के सभी विधायकों और सांसद के साथ बैठक भी की। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंदिर निर्माण से पहले भूमि समतल होने के कार्य का जायजा लिया। राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करने से पहले उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से भी मुलाकात की। अयोध्या से भाजपा विधायक वेद गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों और कोरोना वायरस के वर्तमान हालात पर भी चर्चा की।''

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में चल रहे अन्य दूसरे विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। सीएम योगी सर्किट हाउस पहुंचे और अयोध्या के पांचों विधायकों व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विधायकों और अधिकारियों से अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी को दिन में 11:45 बजे ही अयोध्या पहुंचना था, लेकिन अयोध्या में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण उनके कार्यक्रम में 2 घंटे की देरी हुई।

अयोध्या में कार्यकर्ताओं को रोका गया, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को देने वाले थे ज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान स्कूलों द्वारा शुल्क वसूले जाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं और अभिभावक संगठन के नेताओं को पुलिस ने रविवार को रोक दिया।

अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक अरविंद चौरसिया ने बताया कि हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, जिला अभिभावक समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह, धरम सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे और स्थानीय कांग्रेस नेता शरद शुक्ला समेत अन्य को उनके घरों से नहीं निकलने दिया गया।

इन लोगों को उनके घरों में ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन के दौरान स्कूलों के शुल्क में छूट की मांग वाला ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी। पांडेय ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे अनुरोध करना चाहते थे कि निजी स्कूल मालिकों से लॉकडाउन के दौरान शुल्क में छूट देने को कहा जाए, क्योंकि सभी अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों के अभिभावक छोटे व्यापारों से जुड़े हैं और लॉकडाउन से उन्हें बड़ा झटका लगा है।’’

Web Title: uttar pradesh lucknow cm yogi adityanath UP govt reached Ayodhya worshiped Hanuman Garhi temple meeting construction Ram temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे