Uttar Pradesh Exit Poll Results: यूपी में दोबारा चली मोदी लहर, महागठबंधन की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस दो सीटों पर सिमटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 19, 2019 06:57 PM2019-05-19T18:57:47+5:302019-05-19T20:57:14+5:30

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर Exit Poll के नतीजे सामने आ चुके हैं। जानें किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान है। 

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Poll Prediction of BJP, Congress, BSP, SP in UP for General Elections 2019 | Uttar Pradesh Exit Poll Results: यूपी में दोबारा चली मोदी लहर, महागठबंधन की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस दो सीटों पर सिमटी

महागठबंधन को 56 सीटें मिलने का अनुमान है।

Highlightsएबीपी न्यूज के सर्वे में महागठबंधन को 56 सीटें मिलने का अनुमान है।लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में इस बार सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी को इसबार बड़ा झटका लगा है। सिर्फ सीटें ही नहीं, वोट शेयर के मामले में भी महागठबंधन ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 23 मई को होगी।

एबीपी न्यूज- नील्सन

महागठबंधन-56 सीटें  

बीजेपी-22 सीटें

अन्य- तीन सीटें
 

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

बीजेपी- 65

महागठबंधन-13
कांग्रेस-02

इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल

बीजेपी- 62 से 68

महागठबंधन- 10 से 12
कांग्रेस-0 से 2

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

बीजेपी- 38

महागठबंधन-40
अन्य-02

टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल

बीजेपी- 58
महागठबंधन-20
अन्य-02

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में अपार सफलता हासिल की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई थी। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपना खोया राज हासिल करने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया। दूसरा तरफ कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने और खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।

English summary :
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Get Latets Updates, News on Poll Prediction of BJP, Congress, BSP, SP in UP for General Elections 2019 by Chanakya, NDTV, India Today and ABP.


Web Title: Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Poll Prediction of BJP, Congress, BSP, SP in UP for General Elections 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.