लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, चार की मौत, तीन घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 25, 2018 20:15 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सिविल लाइन्स में अचानक हुए धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App

मुजफ्फरनगर, 25 जून। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सिविल लाइन्स में अचानक हुए धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका एक स्क्रैप की दुकान यानी एक कबाड़ी की दुकान पर हुआ जिसमें चार लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंदिर में घुसकर तोड़ी शिव-पार्वती की मूर्ति, इलाके में फैला तनाव

पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने बताया कि सरवट मार्ग इलाके में एक कबाड़ की दुकान में कुछ लोग कोई चीज तोड़ रहे थे, तभी उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। कबाड़ का काम करने वाले ताजीम (50) और शहजाद (55) की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में गम्भीर रूप से घायल दो राहगीरों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: तीन लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप , 1 गिरफ्तार-2 फरार

इस बीच, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने इस घटना के पीछे किसी भी तरह की आतंकवादी साजिश की आशंका से इनकार किया है। दस्ते के महानिरीक्षक असीम अरुण ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना में किसी तरह की आतंकवादी साजिश की कोई आशंका नहीं है। बहरहाल, एटीएस की एक टीम मौके पर पहुंची है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया