लाइव न्यूज़ :

हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई, सोनिया गांधी बोलीं-निष्ठुर सरकार ने मार डाला, मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2020 22:12 IST

सोनिया गांधी ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे। सोनिया गांधी ने कहा कि उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है?ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं!

नई दिल्लीः सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला। हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आंदोलन करेंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

सोनिया गांधी ने कहा कि उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।

हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा

सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह एवं उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश अन्याय के खिलाफ बोलेगा और भाजपा को देश तोड़ने नहीं दिया जाएगा।

सोनिया ने कहा, ‘‘आज देश के करोड़ों लोगों दुख और गुस्से में हैं। हाथरस की मासूम लड़की के साथ जो हुआ वो हमारे समाज पर कलंक है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लड़की होना गुनाह है, क्या गरीब की लड़की होना अपराध होना है? उत्तर प्रदेश सरकार क्या कर रही थी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हफ्तों तक परिवार की न्याय की पुकार को सुना नहीं गया। पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। समय पर सही इलाज नहीं दिया गया।’’ आरोप लगाया, ‘‘ मैं कहना चाहती हूं कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि उसे मारा गया है। एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और सरकार की उपेक्षा द्वारा यह हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के बाद उसके शव को परिवार को सौंपा नहीं गया। एक मां को अपनी बेटी को आखिरी बार विदा नहीं करने दिया गया। यह घोर पाप है। जोर-जबरदस्ती करके लड़की का शव जला दिया गया है। मरने के बाद भी व्यक्ति की गरिमा होती है। हमारा हिंदू धर्म भी यह कहता है।’’

सोनिया ने कहा, ‘‘यह कैसी सरकार है, यह कैसा न्याय है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा। बिल्कुल नहीं। देश आपके अन्याय के खिलाफ बोलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस की पीड़िता परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं। भारत सबका देश है। यहां सबको इज्जत की जिंदगी जीने का अधिकार है। संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है। हम भाजपा को संविधान और देश को नहीं तोड़ने देंगे।’’ 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां