लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 'BJP सरकार के विकास का दो से तीन सालों में दिखेगा असर'

By भाषा | Updated: October 7, 2018 14:48 IST

मंत्री राणा ने बातचीत में कहा, 'बात चाहे एक्सप्रेसवे की हो, बुंदेलखंड के विकास की हो, किसानों की आय दोगुनी करने की या फिर रोजगार के बडे़ अवसर सृजित करने की हो ...राज्य सरकार की ओर से जो योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, उनका असर आने वाले दो से तीन साल में देखने को मिलेगा।'

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने रविवार (7 अक्टूबर) को कहा कि भाजपा सरकार की ओर से राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों का असर आने वाले दो से तीन साल में नजर आएगा। 

मंत्री राणा ने बातचीत में कहा, 'बात चाहे एक्सप्रेसवे की हो, बुंदेलखंड के विकास की हो, किसानों की आय दोगुनी करने की या फिर रोजगार के बडे़ अवसर सृजित करने की हो ...राज्य सरकार की ओर से जो योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, उनका असर आने वाले दो से तीन साल में देखने को मिलेगा।' सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कहना गलत है कि कोई योजना शुरू की जाए तो उसके त्वरित परिणाम सामने दिखने लगेंगे। योजना को आकार लेने में और उसे भलीभांति कार्यान्वित करने में कुछ समय लगता है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

गन्ना किसानों के सवाल पर राणा ने कहा कि अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते तीन तीन साल तक गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिला था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि उनके समय का बकाया 4500 करोड़ रूपये का, गन्ना किसानों का भुगतान योगी सरकार ने कराया। इस बार भी हम गन्ना किसानों को 25 हजार 460 करोड़ रूपये का भुगतान करा चुके हैं। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा भुगतान है।

उन्होंने कहा, 'जब वह (अखिलेश) मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश में 18 हजार करोड़ रूपये का गन्ना किसानों से खरीदा गया था। इस बार हमने साढे़ 33 हजार करोड़ रूपये का गन्ना किसानों से खरीदा है जो पिछली खरीद से लगभग दो गुना है। 'राणा ने कहा, 'पेराई भी उनके (अखिलेश) समय में कम हुई। 2015-16 में चुनावी वर्ष था...तब 64 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई पूरे प्रदेश में की गयी थी। इस बार हमने 111 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई की है ।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां