Uttar Pradesh Assembly by-election: सात सीट पर चुनाव, समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोकदल को बुलंदशहर सीट

By भाषा | Published: October 5, 2020 07:37 PM2020-10-05T19:37:34+5:302020-10-05T19:37:34+5:30

टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि नौगांवा सादात टूंडला घाटमपुर मल्हनी देवरिया बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

Uttar Pradesh Assembly by-election seven seats Samajwadi Party announces four candidates Rashtriya Lok Dal to Bulandshahr seat | Uttar Pradesh Assembly by-election: सात सीट पर चुनाव, समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोकदल को बुलंदशहर सीट

मल्हनी सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन की वजह से खाली हुई है।

Highlightsसपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है।नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि नौगांवा सादात टूंडला घाटमपुर मल्हनी देवरिया बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

अमरोहा की नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। इसके अलावा बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है।

मल्हनी सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन की वजह से खाली हुई है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा होने की वजह से खाली हुई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात में से छह सीटें भाजपा ने जीती थीं।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा की आठ रिक्त सीटों में से सात सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। सात सीटों में फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा सादात, कानपुर की घाटमपुर और जौनपुर की मल्हनी सीट के अलावा  बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ और देवरिया की देवरिया सदर विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को मतगणना के बाद की जाएगी। चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा की आठ रिक्त सीटों में से जिस एक सीट पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है, वह सीट रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट है।

Web Title: Uttar Pradesh Assembly by-election seven seats Samajwadi Party announces four candidates Rashtriya Lok Dal to Bulandshahr seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे