इंडिगो के विमान में फिर से हंगामा; नशे में धुत यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की, CISF ने पकड़ा

By अंजली चौहान | Published: April 8, 2023 09:31 AM2023-04-08T09:31:46+5:302023-04-08T09:34:55+5:30

गौरतलब है कि बेंगलुरु पहुंचने के बाद आरोपी यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Uproar again in Indigo's plane Drunk passenger tries to open emergency gate, caught by CISF | इंडिगो के विमान में फिर से हंगामा; नशे में धुत यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की, CISF ने पकड़ा

फाइल फोटो

Highlightsइंडिगो के विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने नशे में धुत होकर हंगामा किया यात्री ने जबरन इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की विमान के क्रू मेंबर्स ने यात्री को सीआईएसएफ को सौंपा

नई दिल्ली:इंडिगो के दिल्ली-बेंगलुरु विमान में एक बार फिर यात्री द्वारा हंगामा करने की घटना देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत 40 वर्षीय एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की है।

यात्री को जब ऐसा करने से रोका गया तो उसने विमान में भारी हंगामा किया। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में घटना की जानकारी दी और व्यक्ति के नशे में होने की बात कही। 

बयान के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:56 के बीच हुई है। विमान संख्या 6E308 में यह घटना हुई है। एयरलाइन के ओर से एक प्रवक्ता ने कहा, "दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6ई 308 में सवार यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। यह देखने पर, बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई।"

गौरतलब है कि बेंगलुरु पहुंचने के बाद आरोपी यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बता दें कि इंडिगो के विमान में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में विमान में ऐसी कई घटनाएं आए दिन देखने को मिली है।

इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने एक 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को बैंकाक से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में 24 वर्षीय केबिन क्रू से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नशे में धुत आरोपियों ने एक सह-यात्री के साथ भी मारपीट की और हवा में हंगामा किया था। 

इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर एक यात्री द्वारा कथित रूप से पेशाब करने की घटना के बाद भारत में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर आरोपी यात्री को सजा भी हुई थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा निर्धारित विमानन नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री अनियंत्रित व्यवहार का दोषी पाया जाता है, तो उस व्यक्ति को अपराध के स्तर के आधार पर एक विशेष समय अवधि के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। 

Web Title: Uproar again in Indigo's plane Drunk passenger tries to open emergency gate, caught by CISF

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे