केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जेपी जयंती में भाग लेने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने किया कटाक्ष

By एस पी सिन्हा | Published: October 10, 2022 07:09 PM2022-10-10T19:09:49+5:302022-10-10T19:09:49+5:30

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में भाजपा की राजनीतिक ज़मीन खिसक चुकी हैं। बिहार में अब महागठबंधन के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पाएंगे।

Upendra Kushwaha took a dig at Union Home Minister Amit Shah's participation in JP Jayanti | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जेपी जयंती में भाग लेने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने किया कटाक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जेपी जयंती में भाग लेने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने किया कटाक्ष

Highlightsकुशवाहा ने कहा- भाजपा कभी भी जेपी के सिद्धांतों को नहीं मानती है यह सिर्फ दिखावा करती है  उन्होंने कहा - बिहार में भाजपा की राजनीतिक ज़मीन खिसक चुकी हैंअमित शाह 20 दिनों के अंदर 11 अक्टूबर को दूसरी बार बिहार आ रहे हैं

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जेपी जयंती के मौके पर सारण जिले के सिताबदियारा दौरे को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि एक दिन जेपी का नाम ले लेने से कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा कभी भी जेपी के सिद्धांतों को नहीं मानती है। यह सिर्फ दिखावा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की जमीन खिसक गयी है। कितना भी जोर लगा ले, कुछ नहीं होने वाला है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में भाजपा की राजनीतिक ज़मीन खिसक चुकी हैं। बिहार में अब महागठबंधन के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा महागठबंधन से डर गयी है। इसलिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि अमित शाह 20 दिनों के अंदर 11 अक्टूबर को दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले 22 और 23 सितंबर को अमित शाह सीमांचल में आये थे। 11 अक्टूबर को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती मनायी जाएगी। जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे।

Web Title: Upendra Kushwaha took a dig at Union Home Minister Amit Shah's participation in JP Jayanti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे