यूपी मतगणना: रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा दफ्तर पहुंचे अखिलेश यादव, करहल सीट पर सपा प्रमुख की मजबूत बढ़त

By अनिल शर्मा | Published: March 10, 2022 10:49 AM2022-03-10T10:49:58+5:302022-03-10T10:54:30+5:30

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं। अ

UP vote counting akhilesh yadav reaches samajwadi party office after falling behind in trends | यूपी मतगणना: रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा दफ्तर पहुंचे अखिलेश यादव, करहल सीट पर सपा प्रमुख की मजबूत बढ़त

यूपी मतगणना: रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा दफ्तर पहुंचे अखिलेश यादव, करहल सीट पर सपा प्रमुख की मजबूत बढ़त

Highlightsयूपी में शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे हैंरुझानों के मुताबिक भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही हैअखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं

लखनऊः राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों मे भाजपा एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। वह लगातार बढ़त बनाई हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी काफी भाजपा से काफी पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। कई बड़े नेताओं के भी पार्टी पहुंचने की खबर है।

इसके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।

अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के तेज नारायण से करीब 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मथुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप माथुर से 3948 मतों से आगे चल रहे हैं। 

Web Title: UP vote counting akhilesh yadav reaches samajwadi party office after falling behind in trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे