लाइव न्यूज़ :

यूपी उर्दू एकेडमी का गजब कमाल, अपने चेयरपर्सन को दे दिया एक लाख रुपये का अवॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2019 15:35 IST

यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि प्राइज दिय़े जाने की पूरी प्रक्रिया की एक बार फिर से जांच होगी। अवॉर्ड्स की इस घोषणा के तहत एकेडमी के चेयरपर्सन प्रोफेसर आसिफा जमानी को डॉक्टर सुगमा मेहदी अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। इसके तहत पुरस्कार की राशि 1 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी उर्दू एकेडमी का सम्मान समारोह विवादों में आयाएकेडमी के चेयरपर्सन और दो सदस्यों को अवॉर्ड से हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी का सम्मान समारोह विवादों में आ गया है। बोर्ड ने अपने चेयरपर्सन सहित तीन सदस्यों को 2018 के अवॉर्ड के लिए नामित किया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के साथ सरकार ने पुरस्कारों को रद्द कर दिया है और इस बारे में तीन दिन के अंदर एकेडमी से जवाब मांगा है।

एकेडमी ने 186 अवॉर्ड की घोषणा की थी लेकिन इसमें तीन नाम उसके ही अपने सदस्य के थे। अवॉर्ड्स की इस घोषणा के तहत एकेडमी की चेयरपर्सन प्रोफेसर आसिफा जमानी को डॉक्टर सुगमा मेहदी अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। इसके तहत पुरस्कार की राशि 1 लाख रुपये है।

वहीं, बोर्ड के दो सदस्यों प्रोफेसर अब्बास रजा नैय्यर और प्रोफेसर आफताब अहमद अक्काफी को भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। इस दोनों पुरस्कारों की पुरस्कार राशि डेढ़-डेढ़ लाख रुपये है। अब्बास रजा को आमिर खुसरो और आफताब अहमद को प्रोफेसर मोहम्मद हसन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि प्राइज दिय़े जाने की पूरी प्रक्रिया की एक बार फिर से जांच होगी। उन्होंने कहा, 'पुरस्कारों को रद्द कर दिया गया है और तीन दिन में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये बहुत जिम्मेदार लोग हैं जो बोर्ड के सदस्य हैं और अवॉर्ड ज्यूरी में शामिल थे, फिर भी इन्होंने खुद को पुरस्कृत किया। हमने उनसे पूछा है कि कौन सा नियम उन्हें खुद पुरस्कृत करने की इजाजत देता है।' 

मोहसिन रजा के अनुसार नियम इसकी इजाजत नहीं देते। एकेडमी का शीर्ष- मौलाना अबुल कलाम आजाद अवॉर्ड बिहार के जाकिया मुशहदी को देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी