यूपी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा का किया बहिष्कार, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाया जवाब देने में हिलाहवाली करने का आरोप

By भाषा | Published: August 8, 2023 01:11 PM2023-08-08T13:11:00+5:302023-08-08T13:15:20+5:30

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया।

UP: Samajwadi Party boycotts assembly, accuses Agriculture Minister Surya Pratap Shahi of fumbling in answering | यूपी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा का किया बहिष्कार, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाया जवाब देने में हिलाहवाली करने का आरोप

यूपी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा का किया बहिष्कार, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाया जवाब देने में हिलाहवाली करने का आरोप

Highlightsउत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्षी दल सपा ने कृषि मंत्री के खिलाफ किया सदन का बहिष्कार सपा सदस्य सदन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के दिये जवाब से संतुष्ट नहीं थे सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सपा सदस्यों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया। जानकारी के अनुसार प्रश्न काल के दौरान सपा सदस्य डॉक्टर मानसिंह ने कृषि विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा। जिसके जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के बारे में सदन को विस्तार से बताया।

लेकिन वाबजूद इसके सपा सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक प्रश्न करते हुए कृषि मंत्री शाही से पूछा कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल की खरीद के लिए कितने क्रय केंद्र बनाए गए और बड़े पैमाने पर प्रदेश के किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों की समस्या के निदान के लिए सरकार क्या कर रही है?

इसके जवाब में कृषि मंत्री शाही ने कहा कि यह अनुपूरक पूछे गए मूल प्रश्न से संबंधित नहीं हैं लेकिन राज्य सरकार हमेशा इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि क्रय केंद्रों को अच्छे तरीके से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विकास खंडों में निराश्रित गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं जिनमें 13 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंशीय पशुओं को रखा गया है।

राज्य सरकार उनकी ठीक प्रकार से व्यवस्था करा रही है। पूरी कोशिश है कि फसलों को छुट्टा पशुओं से कोई नुकसान ना हो। सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट होकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सभी सपा सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें अपने स्थान पर जाने को कहा। इस पर सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। 

Web Title: UP: Samajwadi Party boycotts assembly, accuses Agriculture Minister Surya Pratap Shahi of fumbling in answering

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे