लाइव न्यूज़ :

पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे ले जा रहे हैं अखिलेश भैया, जानें प्रतीक ने अखिलेश और शिवपाल के बीच रिश्ते पर क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 17:31 IST

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया था। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव के साथ यहां आए थे। नेता जी की सियासी विरासत बहुत बड़ी है जिसे अखिलेश भैया आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रयागराजः समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने कहा कि अखिलेश सपा के संस्थापक एवं अपने पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे ले जा रहे हैं।

प्रतीक संगम में मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव के साथ यहां आए थे। दो दिन पूर्व हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया था। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे।

संगम तट पर प्रतीक यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज पूरा देश मेरे पिता मुलायम सिंह यादव को याद कर रहा है। नेता जी की सियासी विरासत बहुत बड़ी है जिसे अखिलेश भैया आगे बढ़ा रहे हैं। नेता जी ने पिता के तौर पर बहुत कुछ सिखाया है.. बहुत कुछ दिया है। उनकी शिक्षा हमेशा हमारे साथ रहेगी।’’

अखिलेश और शिवपाल के बीच रिश्ते सुधरने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह कारोबार के क्षेत्र में हैं और उन्होंने हमेशा ही राजनीति से दूरी बनाए रखी। उनकी पत्नी अपर्णा यादव इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं।

दुख की इस घड़ी में यादव परिवार में कोई भी फिलहाल राजनीति की बात नहीं कर रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या यादव परिवार एक साथ आएगा या फिर इनमें से कुछ के रास्ते अलग ही रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि अखिलेश यादव, उनके बेटे अर्जुन एवं बेटी अदिति, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, राम गोपाल के बेटे और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय प्रताप और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप (तेजू) आज संगम में अस्थि विसर्जन अनुष्ठान में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में हुए अस्थि विसर्जन में अखिलेश यादव के परिवार से कोई भी महिला नहीं आई थी। दो दिन पूर्व अखिलेश यादव ने हरिद्वार में मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित की थीं और उस समय उनकी पत्नी डिंपल यादव भी उनके साथ मौजूद थीं। उतार-चढ़ाव भरे आपसी राजनीतिक संबंध के बावजूद अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव मुलायम सिंह के निधन के बाद से साथ मिलकर सभी संस्कार कर रहे हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां