UP MLC Elections 2022: भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह और वाराणसी से सुदामा पटेल को टिकट, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 21, 2022 04:56 PM2022-03-21T16:56:39+5:302022-03-21T16:57:56+5:30

UP MLC Elections 2022: बस्ती-सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंश, कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह, सुलतानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी से सुदामा सिंह पटेल और जौनपुर से ब्रजेश सिंह प्रिंशू को उम्मीदवार बनाया गया है।

UP MLC Elections 2022 BJP released list 6 more candidates Vineet Singh from Mirzapur-Sonbhadra and Sudama Singh Patel from Varanasi see list | UP MLC Elections 2022: भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह और वाराणसी से सुदामा पटेल को टिकट, देखें लिस्ट

नौ अप्रैल को एक साथ मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। भाजपा ने इससे पहले शनिवार को 30 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Highlightsसुभाष यदुवंश भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं।भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।अविनाश चौहान और सुदामा सिंह पटेल भी भाजपा संगठन से जुड़े हैं।

लखनऊः स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने इससे पहले 30 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

भाजपा मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बस्ती-सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंश, कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह, सुलतानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी से सुदामा सिंह पटेल और जौनपुर से ब्रजेश सिंह प्रिंशू को उम्मीदवार बनाया गया है।

सुभाष यदुवंश भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि अविनाश चौहान और सुदामा सिंह पटेल भी भाजपा संगठन से जुड़े हैं। मिर्जापुर-सोनभद्र के विनीत सिंह पूर्व में विधान पार्षद रह चुके हैं, लेकिन 2016 में वह पराजित हो गए थे। सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) से जीते शैलेंद्र प्रताप सिंह कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

जौनपुर के ब्रजेश सिंह पिछली बार निर्दलीय के तौर पर विजयी हुए थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार विधान परिषद की 36 सीटें 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई है, जहां नौ अप्रैल को एक साथ मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। भाजपा ने इससे पहले शनिवार को 30 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में भाजपा के 35 सदस्य, सपा के 17 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चार सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। फिलहाल 37 सीटें खाली हैं।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद सदस्यों के इस चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत के सदस्य और प्रखंड प्रमुख, जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगमों के पार्षद तथा अध्यक्ष मतदाता होंगे और इनके अलावा विधायक और सांसद भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। 

Web Title: UP MLC Elections 2022 BJP released list 6 more candidates Vineet Singh from Mirzapur-Sonbhadra and Sudama Singh Patel from Varanasi see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे