लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: दिव्यांग रिक्शा चालक बना रहा किफायती मास्क, लॉकडाउन में छिन गया था रोजगार

By भाषा | Updated: April 21, 2020 17:28 IST

लॉकडाउन हुआ तो ई रिक्शा बंद हो गया और घर में खाने के लाले पड़ गये। साजिद ने हिम्मत नहीं हारी और घर पर परिवार वालों के साथ मिलकर मास्क बनाने शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्दे साजिद अपनी साइकिल पर मास्क बेचने निकलते हैं और दिन में 300- 400 रुपए कमा लेते हैं। साजिद ने बताया कि वह बड़ों के साथ साथ बच्चों के साइज के भी मास्क बनाते हैं।

बहराइच:कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में बंद के बीच एक दिव्यांग व्यक्ति किफायती दामों पर मास्क बना रहा है और इस प्रकार लोगों की मदद के साथ साथ अपनी रोजी रोटी भी चला रहा है। बहराइच शहर के बागवानी मोहल्ला निवासी साजिद ई रिक्शा चलाकर अपना घर चलाता था। लॉकडाउन हुआ तो ई रिक्शा बंद हो गया और घर में खाने के लाले पड़ गये। साजिद ने हिम्मत नहीं हारी और घर पर परिवार वालों के साथ मिलकर मास्क बनाने शुरू किया।

साजिद कहते हैं "मेरी आर्थिक हालत अगर ठीक होती तो यही मास्क जरूरतमंदों में मुफ्त में बांटता लेकिन परिवार का पेट पालने के लिए मास्क सिर्फ 10 रुपए में बेचता हूँ जिससे हरेक तबके को मास्क भी मिल जाय और मेरा परिवार भी भूखा न रहे। घर में बने कपड़े के मास्क को बार बार धोकर पहना जा सकता है।’’ साजिद अपनी साइकिल पर मास्क बेचने निकलते हैं और दिन में 300- 400 रुपए कमा लेते हैं। साजिद ने बताया कि वह बड़ों के साथ साथ बच्चों के साइज के भी मास्क बनाते हैं।

बच्चों के मास्क की भी बड़ी मांग है। साजिद मास्क के लिए नए कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। उसको बनाने के दौरान साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और मास्क बांटने से पहले उसे बाकायदा सेनेटाइज किया जाता है। उन्होंने बताया कि मास्क बनाने के लिए नए कपड़े आसपास के लोगों, मोहल्ले वालों और दुकानदारों से उन्हें मिल जाते हैं।

बहराइच के जिलाधिकारी शंभू कुमार ने साजिद के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि " साजिद जो काम कर रहे हैं उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के समय में साजिद हिम्मत वाला काम तो कर रहे हैं लेकिन इन्हें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए।"

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया