लाइव न्यूज़ :

UP Gram panchayat chunav 2021: संभल पंचायत चुनाव में बांटी जा रही शराब की अनदेखी पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 16:46 IST

UP Gram panchayat chunav 2021: मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है और साथ ही शराब बांटने के आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मधन पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

UP Gram panchayat chunav 2021: संभल जिले में पुलिस अधीक्षक ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर बांटी जा रही शराब की अनदेखी करने और किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के मामले में चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के मधन पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिश्रा के मुताबिक सैदपुर जयराम के प्रधान पद के प्रत्याशी के सहयोगियों द्वारा मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही शराब को बरामद कर बिना किसी वैधानिक कार्यवाही किए छोड़ देने पर नरेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है और साथ ही शराब बांटने के आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंचायत चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी शराब, तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार को दुजाना गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक कार में रखी 22 पेटी शराब बरामद की है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस ने कार में रख कर ले जाई जा रही 22 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

सिंह ने बताया कि कार चला रहे नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह शराब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस प्रत्याशी ने यह शराब मंगवाई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावपंचायत चुनावउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब