यूपी: प्रशासन ने यति नरसिंहानंद को जारी किया नोटिस, जामा मस्जिद न जाने के लिए कहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By विशाल कुमार | Published: June 8, 2022 02:01 PM2022-06-08T14:01:45+5:302022-06-08T14:03:23+5:30

सोशल मीडिया पर डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद का एक वीडियो साझा किए जाने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि वह कुरान और इस्लामी इतिहास की किताबों के साथ जामा मस्जिद जाएंगे।

up ghaziabad yati-narsinghanand-jamia-masjid-visit-notice | यूपी: प्रशासन ने यति नरसिंहानंद को जारी किया नोटिस, जामा मस्जिद न जाने के लिए कहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

यूपी: प्रशासन ने यति नरसिंहानंद को जारी किया नोटिस, जामा मस्जिद न जाने के लिए कहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

Highlightsसोशल मीडिया पर नरसिंहानंद का एक वीडियो आने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया।प्रशासन ने नोटिस जारी कर 17 जून को जामा मस्जिद का दौरा रद्द करने को कहा है।सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले बयान देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

गाजियाबाद:गाजियाबाद प्रशासन ने डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद को नोटिस जारी कर 17 जून को जामा मस्जिद का दौरा रद्द करने को कहा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर नरसिंहानंद का एक वीडियो साझा किए जाने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया।

वीडियो में दावा किया गया है कि वह कुरान और इस्लामी इतिहास की किताबों के साथ जामा मस्जिद जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि कथित वीडियो संदेश सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नरसिंहानंद को उनके डासना देवी मंदिर स्थित आवास पर 7 जून को नोटिस दिया गया था। हमें अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले बयान देने पर नरसिंहानंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि, नरसिंहानंद अतीत में भी अभद्र बयानबाजी के मामलों में शामिल रहे हैं। हरिद्वार में और राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे।

पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ में मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के लिए नरसिंहानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, उनको दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर कार्यक्रम में अभद्र भाषा बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Web Title: up ghaziabad yati-narsinghanand-jamia-masjid-visit-notice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे