यूपी चुनावः निर्भया केस की वकालत करनेवालीं सीमा कुशवाहा बसपा में हुईं शामिल, पिता रह चुके हैं ग्राम प्रधान

By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 03:15 PM2022-01-20T15:15:54+5:302022-01-20T15:33:59+5:30

सीमा कुशवाहा के पिता का नाम बलदीन कुशवाहा और माता का नाम रामकुआंरी कुशवाहा है। उनके पिता बलदीन कुशवाहा बिधिपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रह चुके हैं।

up elections 2022 seema kushwaha joined bsp who advocated nirbhaya case 2012 father has been gram pradhan | यूपी चुनावः निर्भया केस की वकालत करनेवालीं सीमा कुशवाहा बसपा में हुईं शामिल, पिता रह चुके हैं ग्राम प्रधान

यूपी चुनावः निर्भया केस की वकालत करनेवालीं सीमा कुशवाहा बसपा में हुईं शामिल, पिता रह चुके हैं ग्राम प्रधान

Highlightsसीमा कुशवाहा सर्वोच्च न्यायालय की वकील हैंसीमा ने 2021 में निर्भाय गैंगरेप केस की वकालत की थी

लखनऊः सीमा कुशवाहा गुरुवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं। सीमा कुशवाहा ने 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप की वकालत की थी। उत्तर प्रदेश के इटावा में जन्मी सीमा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की एक वकील हैं। सीमा निर्भया गैंगरेप केस की पैरवी कर चर्चा में आई थीं।

लखनऊ में बीएसपी के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। सीमा कुशवाहा के बसपा में शामिल होने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी खुश हैं। इसे बड़ा कदम बताया जा रहा है।क्योंकि सीमा कुशवाहा देशभर की लड़कियों की रोल मॉडल बनी हुई हैं।

सीमा कुशवाहा के पिता का नाम बलदीन कुशवाहा और माता का नाम रामकुआंरी कुशवाहा है। उनके पिता बलदीन कुशवाहा बिधिपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। सीमा बलदीन कुशवाहा की चौथी बेटी हैं। सीमा के कुल 6 भाई-बहन हैं।

Web Title: up elections 2022 seema kushwaha joined bsp who advocated nirbhaya case 2012 father has been gram pradhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे