यूपी चुनाव में रैप संग्राम, नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' का भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने दिया कुछ इस तरह जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2022 09:56 PM2022-01-24T21:56:33+5:302022-01-24T22:10:00+5:30

डॉ सागर का लिखा भोजपुरी रैप 'मुंबई में का बा?' मनोज वाजपेयी ने गाया और अभिनीत किया था। उस हिट रैप की तर्ज पर बिहार चुनाव में कई गीत बने थे। अब उसी तर्ज पर बिहार की यूट्यूबर नेहा राठौर ने यूपी चुनाव के मद्देनजर 'यूपी में का बा?' रैप बनाया जिसे अखिलेश यादव ने भी शेयर किया था।

UP elections 2022 rap war bjp leader suresh nakhua rebuttal to neha singh rathaur up me ka ba | यूपी चुनाव में रैप संग्राम, नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' का भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने दिया कुछ इस तरह जवाब

यूपी चुनाव में रैप संग्राम, नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' का भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने दिया कुछ इस तरह जवाब

Highlightsसुरेश नखुआ ने भोजपुरी रैप में मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की है सुरेश नखुआ मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी हैंनेहा राठौर के भोजपुरी रैप 'यूपी में क्या बा..." को खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं के द्वारा एक-दूसरे पर किया जा रहे तंज खबरों की सुर्खियां तो बन ही रही है। वहीं राजनीतिक दल एक दूसरे भोजपुरी रैप गाने के जरिये भी मात देने की कोशिश में लगे हुए हैं।

यूपी में मतदाताओं के मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इन भोजपुरी रैप में किसी न किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाया जाता है, जिसे जनता चटखारे लेकर देखती और सुनती है। 

बीते दिनों भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने एक रैप बनाया था कि 'यूपी में क्या बा..."। अब इसी गाने का पलटवार पेश किया है मुंबई भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने।

नखुआ ने अपने ताजे भोजपुरी रैप के जरिए सपा की अखिलेश सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही सुरेश नखुआ सपा सरकार में फैली अराजकता, अपराध और जनविरोधी फैसलों पर भी जमकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

इसके साथ ही इसी गीत में सुरेश नखुआ ने मौजूदा योगी सरकार की तारीफ की है और नेहा राठौर के उस गाने से हिसाब-किताब भी बराबर कर लिया है, जिसमें नेहा ने योगी सरकार की नीतियों और उनके प्रशासन की जमकर आलोचना कर रही हैं। 

यूपी चुनाव के दौरान चर्चित हुए  नेहा राठौर के भोजपुरी गाने को स्वयं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट भी किया था। जिसमें योगी सरकार को घेरने की भरपूर कोशिश की गई है। 

भोजपुरी में रैप लिखने की शुरूआत डॉक्टर सागर ने की थी। जब उन्होंने लिखा था 'मुंबई में का बा?'। जिसे खुद अभिनेता मनोज वाजपेयी ने गाया था और उसी पर उसे फिल्माया भी गया था।  

डॉक्टर सागर के उस सुपरहिट भोजपुरी रैप की तर्ज पर बाद में बिहार चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए कई गीत बने थे।

Web Title: UP elections 2022 rap war bjp leader suresh nakhua rebuttal to neha singh rathaur up me ka ba

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे