UP Election 2022: प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा होने से किया इनकार

By विशाल कुमार | Published: January 22, 2022 07:43 AM2022-01-22T07:43:33+5:302022-01-22T07:46:46+5:30

साल 2019 से उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार चल रहा है और पार्टी के अंदर इस पर चर्चा भी हो रही है। जब भी इस पर कोई आम सहमति बन जाएगी तब हम आपको बता देंगे।

up election 2022 priyanka gandhi contesting poll but not a cm face | UP Election 2022: प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा होने से किया इनकार

UP Election 2022: प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा होने से किया इनकार

Highlightsप्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में नहीं देखना चाहिए।गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार चल रहा है।उन्होंने कहा कि जब भी इस पर कोई आम सहमति बन जाएगी तब हम आपको बता देंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के रूप में सामने आ सकती हैं लेकिन उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में नहीं देखना चाहिए।

समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार चल रहा है और पार्टी के अंदर इस पर चर्चा भी हो रही है। साल 2019 से उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जब भी इस पर कोई आम सहमति बन जाएगी तब हम आपको बता देंगे।

इससे पहले शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी करते हुए प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘क्या आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है?’’ दिख तो रहा है ना मेरा चेहरा।

हालांकि, प्रियंका ने एनडीटीवी को बताया कि उनका बयान मजाकिया लहजे में था क्योंकि हर दूसरा सवाल इसी को लेकर किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि मैं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू और सीएलपी नेता आराधना मिश्रा यूपी में प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हम किसी एक चेहरे की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं करने जा रहे हैं। मैं पार्टी की उत्तर प्रदेश के लिए महासचिव हूं और मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसे संभाल रही हूं।

इससे पहले कल प्रियंका गांधी ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Web Title: up election 2022 priyanka gandhi contesting poll but not a cm face

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे