लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा और बिकरू कांड के बाद अरेस्ट खुशी दुबे की मां को टिकट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By भाषा | Updated: January 31, 2022 19:22 IST

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। नोएडा में 10 फरवरी को मतदान है। 

Open in App
ठळक मुद्देगायत्री को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम गायत्री तिवारी का है, जो बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार की गई खुशी दुबे की मां हैं।

गायत्री को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया है ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके।’ पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी,लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया।

अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।’’ यह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पांचवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पांचवीं सूची के मुताबिक, उन्नाव जिले के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से उरुशा राणा और लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकानपुरप्रियंका गांधीराहुल गांधीMunavwar Rana
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी