लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कांग्रेस ने 'उन्नति विधान- जन घोषणा पत्र' जारी किया, शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, दिव्यांगों को 3000 रुपये प्रति माह की पेंशन, जानें बड़ी बातें

By भाषा | Updated: February 9, 2022 15:04 IST

UP Election 2022: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार रुपये प्रति माह तक बढ़ाने और चौकीदारों का वेतन पांच हजार रुपये प्रति माह तक किया जाने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल फीस में हो रही ‘बेतहाशा’ बढ़ोतरी को नियंत्रित किया जाएगा। कोरोना योद्धाओं के परिजन को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।कांग्रेस विभिन्न सेवाओं में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को बंद करना चाहती है।

UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना 'उन्नति विधान- जन घोषणा पत्र' जारी किया। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने यह घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी मौजूद थे।

प्रियंका ने इस मौके पर घोषणा पत्र में शामिल मुख्य बिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्नति विधान में कहा गया है कि शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, इसके अलावा तदर्थ शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का अनुभव और सेवानुसार नियमितीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही संस्कृत और उर्दू शिक्षकों के खाली पद भी भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उन्नति विधान में वादा किया गया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को केजी से परास्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का उप कोटा बनाया जाएगा, निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार मिलेगा और कोल समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर कारीगरों और बुनकरों तथा पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक-एक सीट आरक्षित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो दिव्यांगों को 3000 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी और महिला पुलिस कर्मियों को उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सच्चाई दिखने पर कथित झूठे मुकदमों में फंसाए गए पत्रकारों पर से मामले वापस लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभिन्न सेवाओं में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को बंद करना चाहती है और सरकार बनने पर धीरे-धीरे कुछ चरणों में आउटसोर्स और संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट प्रावधान को पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा और कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजन को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्कूल फीस में हो रही ‘बेतहाशा’ बढ़ोतरी को नियंत्रित किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट तथा अन्य सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक पुस्तकालय बनाए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्नति विधान में वादा किया गया है कि शहरी विकास के लिए भूमि अधिकार दिया जाएगा और झुग्गी वाली जमीन संबंधित व्यक्ति के नाम की जाएगी। उन्होंने कहा कि साथ ही मध्यम वर्ग को किफायती आवास के लिए भूमि और आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रियंका ने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार रुपये प्रति माह तक बढ़ाने और चौकीदारों का वेतन पांच हजार रुपये प्रति माह तक किया जाने का वादा किया है। कांग्रेस इससे पहले महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र शक्ति विधान और युवाओं के रोजी-रोजगार से संबंधित भर्ती विधान शीर्षक से भी अलग घोषणापत्र जारी कर चुकी है।

प्रियंका ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी किए गए शक्ति विधान, भर्ती विधान और उन्नति विधान घोषणा पत्रों में शामिल तमाम सुझाव हमें उत्तर प्रदेश की जनता से ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले डेढ़ साल के दौरान यह कोशिश की कि पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जाएं और लोगों से चर्चा करके उनकी समस्याओं के बारे में जानें और उन्हें इन घोषणा पत्रों में शामिल करें। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव