UP Election 2022: पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के कुल आठ उम्मीदवार घोषित, बसपा ने भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल को उम्मीदवार बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 30, 2022 02:42 PM2022-01-30T14:42:54+5:302022-01-30T14:43:50+5:30

UP Election 2022: बसपा ने रविवार की सूची में उन्नाव जिले की मोहान (अजा) सीट से सेवक लाल रावत और भगवंत नगर सीट से बृजकिशोर वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

UP Election 2022 bsp chief mayawati eight candidates Pilibhit, Sitapur, Hardoi and UnnaoPrem Singh Chandel from Bhagwantnagar | UP Election 2022: पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के कुल आठ उम्मीदवार घोषित, बसपा ने भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल को उम्मीदवार बनाया

बसपा द्वारा जारी सूची में चौथे चरण के मतदान वाले पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव जिले के कुल आठ उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।

Highlightsचौथे चरण के चुनाव में नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा।बसपा ने चौथे चरण के 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।बसपा ने रविवार को आठ और उम्मीदवारों की एक सूची मीडिया से साझा की।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अपने आठ और उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की और इसमें शुक्रवार को घोषित उन्नाव जिले के दो प्रत्याशियों को बदल दिया है। चौथे चरण के चुनाव में नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा।

बसपा ने रविवार को आठ और उम्मीदवारों की एक सूची मीडिया से साझा की। बसपा द्वारा जारी सूची में चौथे चरण के मतदान वाले पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव जिले के कुल आठ उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। इसके पहले शुक्रवार को बसपा ने चौथे चरण के 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

बसपा ने रविवार की सूची में उन्नाव जिले की मोहान (अजा) सीट से सेवक लाल रावत और भगवंत नगर सीट से बृजकिशोर वर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि शुक्रवार की सूची में मोहन (अजा) से विनय चौधरी और भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल को उम्मीदवार घोषित किया था।

रविवार को बसपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव और छह अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित किए और इसके बाद चौथे चरण की सभी 59 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 59 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 61 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा क्षेत्र हैं।

Web Title: UP Election 2022 bsp chief mayawati eight candidates Pilibhit, Sitapur, Hardoi and UnnaoPrem Singh Chandel from Bhagwantnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे