UP Election 2022: अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल तो डिम्पल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, जानिए और किन चीजों का हलफनामे में है जिक्र

By आजाद खान | Published: February 1, 2022 05:07 PM2022-02-01T17:07:29+5:302022-02-01T17:47:32+5:30

UP Election 2022: हलफनामे के अनुसार, सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav 76 thousand mobile wife Dimple 1.25 lakh computer know what mentioned affidavit | UP Election 2022: अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल तो डिम्पल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, जानिए और किन चीजों का हलफनामे में है जिक्र

UP Election 2022: अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल तो डिम्पल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, जानिए और किन चीजों का हलफनामे में है जिक्र

Highlightsसपा प्रमुख अखिलेश यादव 76,015 रुपए की कीमत वाले मोबाइल इस्तेमाल करते है। जबकि पत्नी डिम्पल यादव 1.25 लाख रुपए का कंप्यूटर इस्तेमाल करती है। अखिलेश यादव के पास कोई हथियार नहीं है, जबकि प्रतिद्वंद्वी बघेल के पास दो हथियार हैं।

UP Election 2022:  मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 76,015 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 5.34 लाख रुपये से अधिक की व्यायाम मशीन है। सपा प्रमुख के पास कोई हथियार नहीं है, जबकि भाजपा से उनके प्रतिद्वंद्वी एस. पी. सिंह बघेल के पास लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर हैं। 

सपा प्रमुख के परिवार की कुल संपत्ति

दोनों नेताओं के चुनावी हलफनामों के अनुसार, अखिलेश (और उनकी पत्नी डिम्पल और बेटी अदिति की) की कुल संपत्ति 40.14 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बघेल (और उनकी पत्नी मधु और बेटा पार्थ) की 8.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 

डिम्पल यादव करती हैं 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर इस्तेमाल

हलफनामे के अनुसार, डिम्पल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपये है। सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपये से अधिक है। 

सपा प्रमुख के परिवार की अचल संपत्ति है कितनी

अखिलेश, डिम्पल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि डिम्पल के पास 9.61 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है। 

किसकी कितनी है देनदारी

सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। भाजपा प्रत्याशी बघेल (और उनकी पत्नी और बेटे) की कुल चल संपत्ति 84 लाख रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 45.94 लाख रुपये से अधिक, मधु सिंह बघेल (पत्नी) के 25.91 लाख रुपये से अधिक और पार्थ सिंह बघेल (पुत्र) के 12.14 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री की कुल अचल संपत्ति 7.91 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 1.85 करोड़ रुपये से अधिक, मधु के 5.99 करोड़ रुपये से अधिक और पार्थ के 7.70 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। 

किस पर है कितने मामले दर्ज

वर्तमान में, 61 वर्षीय बघेल, जो आगरा (सुरक्षित) से लोकसभा सांसद हैं, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, बघेल पर कोई देनदारी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी पर 63.33 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ अदालत में तीन मामले लंबित हैं, जबकि उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है और बघेल के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। 

Web Title: UP Election 2022 Akhilesh Yadav 76 thousand mobile wife Dimple 1.25 lakh computer know what mentioned affidavit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे