लाइव न्यूज़ :

उप्र: चालक तथा गार्ड की सूझबूझ से कासगंज-फर्रुखाबाद यात्री ट्रेन में सवार लोग बाल बाल बचे

By भाषा | Updated: December 27, 2021 13:25 IST

Open in App

फर्रुखाबाद (उप्र), 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कासगंज-फर्रुखाबाद यात्री ट्रेन में सवार लोग चालक और गार्ड की सूझबूझ से बाल बाल बच गए।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फर्रुखाबाद आ रही कासगंज-फर्रुखाबाद यात्री ट्रेन रविवार देर रात, जब हथियापुर रेलवे क्रासिंग के निकट गेट संख्या-158 के पास पंहुची, तो उसमें से भीषण आग की लपटे निकलती देखी गई। ट्रेन के चालक और मौके पर मौजूद गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन वहीं रोक दी और आग की चपेट में आए डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया।

उन्होंने बताया कि रेल कर्मियों के पास मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया और फिर दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी थी, उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। ट्रेन के चालक और गार्ड की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्ज़त नगर के मंडलीय रेल प्रबंधक ने मामले की जांच के लिए एक दल का गठन किया है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी