लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य विपक्षी दल बताएं कि उनका सिमी से क्या संबंध हैः सीएम योगी

By भाषा | Updated: January 18, 2020 20:04 IST

यूपी सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य विपक्षी दलों को यह बताने की जरूरत है कि सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के साथ उनका क्या संबंध है। सिमी और पीएफआई जैसे प्रतिबंधित समूहों के लिए उनका समर्थन और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले तत्वों के लिए विपक्षी दलों के असली चरित्र पर प्रतिबिंबित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़काने का काम कर रही है कांग्रेस: आदित्यनाथ।उनका यह विरोध भाजपा पार्टी का विरोध नहीं बल्कि देश के खिलाफ षड्यंत्र है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर देश के लोगों को भड़काने का काम कर रही है।

यूपी सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य विपक्षी दलों को यह बताने की जरूरत है कि सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के साथ उनका क्या संबंध है। सिमी और पीएफआई जैसे प्रतिबंधित समूहों के लिए उनका समर्थन और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले तत्वों के लिए विपक्षी दलों के असली चरित्र पर प्रतिबिंबित होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर यहां संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस नागरिकता कानून को लेकर देश के लोगों को भड़काने का काम कर रही है। उनका यह विरोध भाजपा पार्टी का विरोध नहीं बल्कि देश के खिलाफ षड्यंत्र है।’’

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय देश की भावनाओं के अनुरूप लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं है। विपक्षी पार्टियां इस कानून को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करके देश में आराजगता फैलाना चाह रहीं हैं।

19 दिसंबर को प्रदेश में आगजनी की गई। सरकार की कड़ी कार्रवाई को देखकर लोग हर्जाने का चेक लेकर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बसपा भी देश के विरोधियों के साथ खड़ी हैं जिससे उनका चरित्र भी जनता के सामने आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने जो कहा सो किया। विपक्षी पार्टियां कहती थीं मंदिर का फैसला आते ही देश में खून की नदियां बहेंगी। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा कि पहली बार महिला सशक्तीकरण का काम तीन तलाक को लेकर हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कुप्रथा को समाप्त किया। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने अलगाववाद वाले अनुच्छेद 370 को संविधान में डाल दिया था, जो पूरे देश में आतंकवाद का कारण था। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी कहा था कि देश में दो कानून नहीं चलेगा। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेससोनिया गाँधीमायावतीममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह