लखनऊः 25 संगीन मामलों में आरोपी, राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क, जानिए मामला

By भाषा | Published: October 9, 2020 02:20 PM2020-10-09T14:20:01+5:302020-10-09T14:20:01+5:30

साथियों के साथ लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलवा, कूट रचित दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पना, सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, अवैध मिट्टी का खनन, अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार व उनकी जमीन पर कब्जा करना, मादक द्रव्यों का सेवन व तस्करी करके धनोपार्जन कर संपत्ति अर्जित की।

UP CM YOGI Lucknow 25 serious cases property worth more than Rs 83 crore attached to Ram Singh Yadav | लखनऊः 25 संगीन मामलों में आरोपी, राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क, जानिए मामला

83 करोड़ 16 लाख 17 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है। (file photo)

Highlightsपुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पीजीआई के चिरैया बाग इलाके का रहने वाला राम सिंह यादव एक कुख्यात शातिर अपराधी है। पुलिस ने 25 संगीन मामलों के आरोपी राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।राम सिंह यादव ने अपने परिजनों के नाम से संपत्ति अर्जित की जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस ने 25 संगीन मामलों के आरोपी राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पीजीआई के चिरैया बाग इलाके का रहने वाला राम सिंह यादव एक कुख्यात शातिर अपराधी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गिरोह बनाकर अपने साथियों के साथ लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलवा, कूट रचित दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पना, सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, अवैध मिट्टी का खनन, अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार व उनकी जमीन पर कब्जा करना, मादक द्रव्यों का सेवन व तस्करी करके धनोपार्जन कर संपत्ति अर्जित की।

उन्होंने बताया कि राम सिंह यादव ने अपने परिजनों के नाम से संपत्ति अर्जित की जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। पांडेय ने बताया कि राजधानी के मोहनलाल गंज और पीजीआई पुलिस थाने में यादव के खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसकी 83 करोड़ 16 लाख 17 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यादव व उसके गिरोह के सदस्यों के अपराधिक कृत्यों का आम लोगों में इतना भय व्याप्त है कि इसके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति सूचना थाने में या उच्चाधिकारियों को देने का साहस नहीं करता।

Web Title: UP CM YOGI Lucknow 25 serious cases property worth more than Rs 83 crore attached to Ram Singh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे