'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा', योगी आदित्यनाथ बोले- माफिया के इलाज के लिए पुलिस काफी है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 24, 2023 04:37 PM2023-04-24T16:37:24+5:302023-04-24T16:40:31+5:30

सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माफिया के इलाज के लिए पुलिस पर्याप्त है। पहले यूपी में सिर्फ दंगा-फसाद होते थे। अब यूपी विकास के लिए जाना जा रहा है।

UP CM Yogi Adityanath addressed the civic body election meeting in Saharanpur district | 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा', योगी आदित्यनाथ बोले- माफिया के इलाज के लिए पुलिस काफी है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Highlightsयोगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव 2023 के लिए प्रचार का आगाज कियासहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित कियाकहा- नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा, रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव 2023 के लिए प्रचार का आगाज कर दिया है।  योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों, खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। योगी ने माफिया और अपराधियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अब सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है।

योगी ने कहा कि सहारनपुर से महापौर पद के लिए सुयोग्य चिकित्सक को हम आपके बीच लेकर आए हैं, जो यहां की सभी बीमारियों का उपचार करेंगे। माफिया के उपचार के लिए हमारी पुलिस ही काफी है। यूपी सीएम ने कहा कि पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे। आज यूपी में झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। पहले किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम मिल रही है।

माफिया के खिलाफ एक बार फिर गरजते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा। रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती। अब यूपी में माफिया-अपराधी अतीत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश अब सुरक्षा-खुशहाली और रोजगार का प्रतीत बन रहा है। माफिया के इलाज के लिए पुलिस पर्याप्त है। बेटियां पहले जब पढ़ने के लिए दूर जाने के लिए मजबूर रहती थीं। मां बाप के मन में चिंता रहती थी। पहले यूपी में सिर्फ दंगा-फसाद होते थे। अब यूपी विकास के लिए जाना जा रहा है।"

सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहाँ का शिल्पकार अपनी अद्भुत कला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां मेहनती किसान, दूरदर्शी और सुशिक्षित युवा हैं। या फिर उद्योग के क्षेत्र में, व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान करने वाले हमारे उद्यमी और व्यापारी सहारनपुर उत्तरप्रदेश का एक प्रमुख जनपद है। दो हजार सत्रह के पहले मैंने सहारनपुर की उपेक्षा को अपनी आँखों से देखा है यहाँ बिजली नहीं आती थी दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता था। कनेक्टिविटी की तो क्या ही कहें पहले लखनऊ तो दूर दिल्ली की दूरी को भी तय करने में से आठ घंटे से अधिक का समय तय करना होता था।"

विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज सहारनपुर विकास की एक नई आभा के साथ देश और दुनिया के रूप के सामने चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की दूरी जो पहले तीन घंटे में पूरी होती हैं। आने वाले समय में मात्र दो से ढाई घंटे में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी आप तय कर लेंगे। इस वर्ष के अंत तक दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को पूरा कर दिया जाएगा। सहारनपुर से दिल्ली की दूरी तय करने में सहारनपुर के नागरिकों को किसानों को, युवाओं को, बहन और बेटियों को आसानी हो जाएगी।"

Web Title: UP CM Yogi Adityanath addressed the civic body election meeting in Saharanpur district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे