रामपुर में आजम खान का किला ढहाने से हजारों वोट दूर बीजेपी, शुरुआत से ही पत्नी तजीन फातिमा ने बना ली थी बढ़त

By भाषा | Published: October 24, 2019 01:33 PM2019-10-24T13:33:55+5:302019-10-24T13:33:55+5:30

देश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं।

up by election azam khans wife sp candidate tazeen fatma leads in rampur | रामपुर में आजम खान का किला ढहाने से हजारों वोट दूर बीजेपी, शुरुआत से ही पत्नी तजीन फातिमा ने बना ली थी बढ़त

फाइल फोटो

Highlightsउत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में अभी तक बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त मिलती हुयी दिख रही है।तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए संपन्न उपचुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। अभी तक के रुझान में भाजपा ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है। खासकर इगलास, लखनऊ कैंट, बलहा और मानिकपुर सीटों पर भाजपा ने बहुत मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन समाजवादी पार्टी और सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के प्रतिष्ठा का सवाल कही जाने वाली रामपुर सीट पर आजम की पत्नी तजीन फातिमा ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है। आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। जिस तरीके से एक  के बाद एक उन पर मुकदमें दर्ज हुए और पूछताछ हुई उससे बाद से माना जा रहा था कि चुनाव परिणाम ही यह बताएंगे की जनता को उनपर विश्वास है या नहीं। आजम ने हर रैली में भी लोगों से भावुक अपील की थी, कई रैलियों में तो उनकी आंखों से आंसू भी निकल गए थे।

लखनऊ कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश चंद तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी से 17,235 मतों से आगे चल रहे हैं। बलहा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के सरोज सोनकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी किरण भारती पर 16,791 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। इगलास सीट पर भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अभय कुमार पर 10,937 वोटों की बढ़त बना रखी है। मानिकपुर सीट पर भाजपा के आनंद शुक्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के निर्भय सिंह पटेल से 9885 मतों से आगे चल रहे हैं।

गोविंद नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी निकटतम प्रतिद्वंदी करिश्मा ठाकुर से 5457 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी राजकुमार पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी से 6746 मतों से आगे चल रहे हैं।

जैदपुर सीट से सपा के गौरव कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबरीश से 7107 मतों से आगे चल रहे हैं। गंगोह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कीरत सिंह से 8629 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। जलालपुर सीट से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के राजेश सिंह से 3944 मतों से आगे चल रही हैं। घोसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह से 2968 मतों से आगे चल रहे हैं। 

देश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं। वहीं, घोसी सीट, इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थीं जबकि एक-एक सीट सपा, बसपा और अपना दल ने जीती थी।

Web Title: up by election azam khans wife sp candidate tazeen fatma leads in rampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे