लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2024: यूपीएमएसपी ने अंक बढ़ाने, उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए की जाने वाली धोखाधड़ी वाली कॉलों के प्रति किया आगाह

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2024 20:33 IST

UP Board Result 2024: आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि साइबर ठग यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा में अंक बढ़ाने और उन्हें पास कराने के लिए लालच देकर उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10, 12 के लिए 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीयूपी बोर्ड परिणाम 2024 इस महीने, अप्रैल 2024 में घोषित होने की उम्मीद है हालांकि, अभी तक यूपीएमएसपी द्वारा कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने साइबर जालसाजों द्वारा छात्रों और अभिभावकों को यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में अंक बढ़ाने, उम्मीदवारों को पास करने का लालच देकर की गई धोखाधड़ी वाली कॉल के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है।

शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि साइबर ठग यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा में अंक बढ़ाने और उन्हें पास कराने के लिए लालच देकर उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों से पैसे वसूल रहे हैं। 

बोर्ड ने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे फोन कॉल पर ध्यान न दें और तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को इस बारे में सूचित करें। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब साइबर जालसाज पैसे निकालने की ऐसी कोशिश कर रहे हैं। पिछले वर्षों में भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की है और इसलिए ऐसे धोखाधड़ी के प्रयास करने वाले साइबर जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10, 12 के लिए 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 29,47,311 उम्मीदवारों और इंटरमीडिएट के लिए 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 55,25,308 थी।

मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त हुई और यूपी बोर्ड परिणाम 2024 इस महीने, अप्रैल 2024 में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक यूपीएमएसपी द्वारा कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

भारतUP Board Result: यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट से लखनऊ के छात्र-छात्रा का नाम नहीं, - 12,803 छात्र-छात्राएं हुए फेल

भारतUPMSP UP Board Result 2025 OUT: हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह और इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप, जानें क्या है उत्तीर्ण प्रतिशत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह