लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2022: आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करें अपना परिणाम

By आजाद खान | Updated: June 18, 2022 15:00 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022: आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें केवल 47 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज जारी होंगे।इस साल कुल 52 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।यह परिणाम बोर्ड के आफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

UP Board 10th, 12th Result 2022:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम (UP Board 10th Result 2022) और यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम (UP Board 12th Result 2022) आज घोषित होंगे। इन परीक्षाओं के रिजल्ट का छात्रों को लंबे समय से इन्तजार था, ऐसे में उनका वेट करना आज खत्म हो जाएगा। बता दें कि इस साल कुल 52 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें केवल 47 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह परिणाम आज शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों को अपना परिणाम चेक करना है वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp. edu.in और upresults.nic.in पर जा सकते है और वहां से बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। 

UP Board 10th, 12th Result 2022: राज्य के 75 जिलों में हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने इन परीक्षाओं को मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित कराया था जिसमें भारी संख्या में छात्रों ने एग्जाम में बैठा था। एक तरफ यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में जहां 27.8 लाख छात्र शामिल हुए वहीं दूसरी ओर 12वीं कक्षा के 24.1 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था। इन परीक्षाओं को राज्य के 75 जिलों में आयोजित किया गया था। 

UP Board 10th, 12th Result 2022: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की           आफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in या results.upmsp. edu.in वेबसाइट पर जाएं।  स्टेप 2. फिर आप होमपेज पर दिए UP Board 10th Result 2022 या UP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3. इसके बाद छात्रों से अब उनका रोल नंबर मांगा जाएगा, उसे सबमिट करें। स्टेप 4. फिर रोल नंबर सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। स्टेप 5. इस तरह आपका रिजल्ट आपको मिल जाएगा, इसे चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link to Download

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०examएग्जाम रिजल्ट्सउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी