लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः मुस्लिम-यादव कॉम्बिनेशन से भाजपा को हराया नहीं जा सकता, असदुद्दीन ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को किया आगाह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2021 21:23 IST

UP Assembly elections: भाजपा को हराने के लिए A से Z कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा। अगर वे (अखिलेश यादव) सोचेंगे कि 19% मुसलमान उनको वोट देता रहेगा और वे इन्हीं वोटों पर राजनीति करेंगे तो ऐसा नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देझमाझम बारिश के बीच जोरदार भाषण दिया। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पूरे यूपी में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश है।हम बीजेपी-कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं।

लखनऊः आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और योगी सरकार पर हमला बोला। झमाझम बारिश के बीच जोरदार भाषण दिया। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम-यादव कॉम्बिनेशन से भाजपा को हराया नहीं जा सकता। भाजपा को हराने के लिए A से Z कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा। अगर वे (अखिलेश यादव) सोचेंगे कि 19% मुसलमान उनको वोट देता रहेगा और वे इन्हीं वोटों पर राजनीति करेंगे तो ऐसा नहीं हो सकता।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पूरे यूपी में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश है, हमारा मानना ​​है कि अगर इस आक्रोश को बीजेपी की हार में बदलना है तो हमें मिलकर इनका सामना करना होगा। भाजपा शासन के सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई। एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो फायदा होगा।

यूपी चुनाव पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम ओपी राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा हैं। हमने शिवपाल यादव के साथ उनके आवास पर दो बैठकें भी की थीं। हमने ओपी राजभर और शिवपाल यादव दोनों से कहा है कि हम बीजेपी-कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की आलोचना की

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के भाषण की आलोचना की और कहा कि यह पूरी तरह झूठ और अर्धसत्य था । ओवैसी ने शुक्रवार रात को सिलसिलेवार ट्ववीट कर जनसंख्या नीति, अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने तथा अन्य मुद्दों पर भागवत के बयान की आलोचना की।

ओवैसी ने कहा, “हमेशा की तरह भागवत का भाषण झूठ और इसमें आधा सत्य था। उन्होंने जनसंख्या नीति का आह्वान किया और यह झूठ फिर से बोला कि मुस्लिमों और ईसाईयों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। मुस्लिम जनसंख्या दर में वृद्धि सबसे तेज गति से घटी है। कोई जनसांख्यिकीय असंतुलन नहीं है।” उन्होंने कहा कि बाल विवाह लिंग परीक्षण जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति चिंता करने की जरूरत है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथआरएसएसमोहन भागवतलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा