लाइव न्यूज़ :

UP: मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाले क्षेत्र के 2 और लोग कोरोना संक्रमित, एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: April 25, 2020 15:50 IST

शनिवार को मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित तीन लोगों के पाए जाने की पुष्टि हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाबपुरा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में आए नागफनी पुलिस स्टेशन थाने के 73 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।इससे पहले मुराबाद में स्वास्थ्य विभाग पर हमला करने वाले आरोपियों में से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले क्षेत्र के दो लोग व एक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले हमला करने वाले नवाबपुरा क्षेत्र के पांच आरोपी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

आज तक के मुताबिक, इनमें से एक की मौत हो चुकी है। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमसी गर्ग ने शनिवार को बताया कि मृतक के भाई की भी कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।  मृतक नवाबपुरा क्षेत्र का रहने वाला था, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया गया था।

बता दें कि नवाबपुरा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में आए नागफनी पुलिस स्टेशन थाने के 73 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इन सभी पुलिसवालों को जिले के अलग-अलग होटलों में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया है।  73 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस अब उन पांच संक्रमित पाए गए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन करने वाली है। ये पांचों कोरोना संक्रमित पाए गए उन 17 गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं। जिन्हे पुलिस ने 15 अप्रैल को मेडिकल टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि सभी 73 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग जगहों पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उनके नमूनों को टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमारे पास नागफनी पुलिस स्टेशन में स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त स्टाफ है।"

मुरादाबाद पथराव मामले में पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी शामिलमुरादाबाद जिले में 15 अप्रैल को पथराव मामले में मेडिकल टीम और पुलिस के 4 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान ड्रोन कैमरे की मदद से की थी। लॉकडाउन की वजह से यूपी में पुलिस ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमुरादाबादउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां