लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ये थे आखिरी शब्द, भाई से कहा- मैं जीना चाहती हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 7, 2019 06:26 IST

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात निधन हो गया,पीड़िता ने 11.40 बजे दम तोड़ दिया

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया है।पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था।

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया है। पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 90 फीसदी जल चुका था। पीड़िता ने 11.40 मिनट पर अपना दम तोड़ा। पीड़िता को 5 आरोपियों मे जिंदा जलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे लखनऊ में भर्ती करया गया, लेकिन हालात खराब होने के कारण उसको दिल्ली लाया गया था।

खबर के अनुसार शुक्रवार को इलाज के दौरान पीड़िता ने अपने भाई से कहा था मैं जीना चाहती हूं...दोषियो को बिल्कुल भी छोड़ना नहीं। मृतक पीड़िता के अपने भाई से ये आखिरी शब्द थे।

सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है।पीड़िता का इलाज करने वाले डॉ. शलभ ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी थी। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

मृतका को जहाज के जरिए उनके घर उन्नाव ले जाया जाएगा। जहां पर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। मृतका का दाह संस्कार शनिवार को गृहनगर में किया जाएगा।

बता दें कि उन्नाव की रेप पीड़िता ने इसी वर्ष मार्च में अपने साथ हुए दरिंदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। गुरुवार (5 दिसंबर)  को पीड़िता रेप मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली स्थित अदालत जा रही थी तभी रास्ते में बिहार इलाके में मुख्य आरोपी समेक पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 

पांचों आरोपियों ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग के लपटों के साथ पीड़ता चीखती हुई भागी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक भागी और पुलिस थाने पहुंची। मामला मीडिया में आने के बाद वारदात को लेकर शासन और प्रशासन सक्रिय हुए।

दोपहर तक पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को दबोच लिया। तब तक देशभर से मामले पर प्रतिक्रियाएं आने लगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेरा। शाम को फैसला लिया गया कि पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत लखनऊ से दिल्ली लाया जाए। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी और पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। 

बता दें कि उन्नाव का यह मामला हो या देश में कहीं घट रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों ने देशभर में एक गुस्से का महौल बनाया है। शुक्रवार की सुबह हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड माममे के सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आम लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्टUnnao rape case: उन्नाव बलात्कार केस में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी, 2019 सड़क दुर्घटना में राहत

भारतकुलदीप सेंगर के करीबी का पत्ता कटा, बलात्कार पीड़िता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद भाजपा ने बदला उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण