लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप: CBI ने कहा- 12 बजे तक अधिकारियों का सुप्रीम कोर्ट पहुंच पाना मुश्किल, CJI ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 11:47 IST

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट  ने बुधवार को कहा था कि वह 'इस विध्वंसक माहौल में कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेगा।'केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI)ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी  ( BJP) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुये मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को केस की स्टेटस रिपोर्ट के साथ दोपहर 12 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए सॉलिसिटर जनरल और सीबीआई अधिकारी को मौजूद रहने का फरमान सुनाया है। इसी बीच सॉलिसिटर जनरल ने सीबीआई डायरेक्टर से बात करने के बाद सीजेआई को बताया कि मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी इस वक्त केस की जांच के लिए लखनऊ में हैं। ऐसे में उनका दोपहर तक यहां आना मुश्किल है। लेकिन CJI ने मामले को कल के लिए स्थगित करने से इंकार कर दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो उन्नाव रेप केस को उत्तर प्रदेश से बाहर ट्रांसफर किया जायेगा और इसकी जांच नई दिल्ली में कराई जायेगी। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI)ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी  ( BJP) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर कुलदीप सिंह सेंगर से जान के खतरे की आशंका जताई थी। सुप्रीम कोर्ट  ने बुधवार को कहा था कि वह 'इस विध्वंसक माहौल में कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेगा।'

पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसुप्रीम कोर्टसीबीआईकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां