लाइव न्यूज़ :

साक्ष्य जुटाने एक्सीडेंट वाली जगह पहुंची CBI, जांच के लिए 15 दिन तक का दिया गया समय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 2, 2019 17:09 IST

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

उत्राव केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर से सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने रायबरेली के जेल में बंद चाचा को तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ एक्सीडेंट पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करते हुये बीते दिन इससे जुड़े सभी मामलों को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो और 45 दिन में ट्रॉयल पूरा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने हादसे मामले पर जांच के लिए सीबीआई को सात दिन में पूरी करने का आदेश दिया।

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर है।

02 Aug, 19 07:17 PM

 

02 Aug, 19 05:11 PM

साक्ष्य जुटाने घटनास्थल पर सीबीआई पहुंची

साक्ष्य जुटाने के लिए एक्सीडेंट वाली जगह सीबीआई पहुंची। यहां सीबीआई ने ट्रक मालिक से बातचीत की। मालूम हो कि उन्नाव केस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुये जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया है। 

02 Aug, 19 03:03 PM

सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया

उन्नाव केस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुये जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 15 दिन का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले सारे केस को दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए बोला था। लेकिन उन्नाव केस पर सीबीआई ने कहा कि जांच पूरी होने तक मामले को दिल्ली ट्रांसफर नहीं करना चाहिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिनों का वक्त दिया है। 

02 Aug, 19 11:57 AM

उन्नाव पीड़िता को दिल्ली एयरलिफ्ट करने पर फिलहाल रोक लगी

उन्नाव पीड़िता को दिल्ली एयरलिफ्ट करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पीड़िता की हालत और पीड़िता की मां के बात को ध्यान में रखते हुये फैसला दिया है। खबर है कि पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद उसे दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर फैसला सोमवार को किया जाएगा। 

02 Aug, 19 11:55 AM

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में हो पीड़िता का इलाज: पीड़िता की मां

पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि वह अपनी बेटी का उपचार लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में ही जारी रखना चाहती है। वह उसे उपचार के लिए दिल्ली शिफ्ट नहीं करना चाहती है। 

02 Aug, 19 11:52 AM

पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में नहीं शिफ्ट करना चाहता है परिवार: सॉलिसिटर जनरल

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि पीड़िता का परिवार ये नहीं चाहता है कि पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया जाये। परिवार का कहना है कि पीड़िता को अभी तक होश भी नहीं आ पाया है तो उसका इलाज लखनऊ में ही हो। 

02 Aug, 19 11:47 AM

पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट दूसरे दिन सुनवाई करते हुये आदेश दिया है कि पीड़िता के चाचा को जल्द से जल्द रायबरेली की जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाये। बता दें कि पीड़िता के चाचा ने कोर्ट को पत्र लिखकर जेल के अंदर अपनी जान का खतरा बताया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसुप्रीम कोर्टकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी