लाइव न्यूज़ :

'राजस्थान के विश्वविद्यालय अब हर साल एक गांव को गोद लेकर बनाएंगे स्मार्ट विलेज' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 09:37 IST

गांवों में शहरों जैसी आधारभूत सुविधाओं और शिक्षा के प्रसार के लिए यह अभिनव योजना राज्य में कल्याण सिंह ने लागू की थी। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विश्वविद्यालय चुने हुए गांवों को गोद लेकर विकास करता है। राज्यपाल प्रतिमाह इस गांव के विकास की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं।

Open in App

राजस्थान का हर विश्वविद्यालय अब प्रति वर्ष एक गांव स्मार्ट विलेज योजना में गोद लेंगे। यह घोषणा प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने की। दरअसल, राज्यपाल ने गुरुवार को भरतपुर में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी घोषणा के बाद हलैना और बरसो गांव को महाराजा सूरजमल बृज विश्व विद्यालय ने स्मार्ट विलेज योजना में गोद लिया है। बरसो को ढाई वर्ष पहले और हलैना को जुलाई 2018 में गोद लिया गया था। 

गांवों में शहरों जैसी आधारभूत सुविधाओं और शिक्षा के प्रसार के लिए यह अभिनव योजना राज्य में कल्याण सिंह ने लागू की थी। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विश्वविद्यालय चुने हुए गांवों को गोद लेकर विकास करता है। राज्यपाल प्रतिमाह इस गांव के विकास की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं।

हलैना के ग्रामीणों से संवाद में राज्यपाल कल्याण सिंह ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवैल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से हाथ उठवाकर हर बेटी को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया। बरसो में राजकीय विद्यालय को क्रमोन्नत करने और चम्बल पेयजल परियोजना का पानी नल के द्वारा घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। हैण्डपम्प लगाने के भी निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय द्वारा गोद लेने के बाद हलैना और बरसो में करोडों रुपये लागत के विकास कार्य हुए हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग बहुत मेहनती और अच्छे हैं। यहां मुझे बहुत स्नेह मिला है। राज्यपाल के रूप में उच्च शिक्षा के ढांचे के सुधार के लिये मैंने पूरा प्रयास किया और पूर्ण सफल रहा। इन सुधारों का अध्ययन करने दूसरे राज्यों के कुलपति और शिक्षाविद् राजस्थान आए और इन नवाचारों और सुधारों को अपने राज्यों में लागू किया।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव