लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नये राज्यपाल नियुक्त

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया । भाजपा के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्यप्रदेश, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है ।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गहलोत कर्नाटक में राज्यपाल के रूप में वजूभाई वाला का स्थान लेंगे । वजूभाई वाला सितंबर 2014 से इस दक्षिण भारतीय राज्य के राज्यपाल हैं । गहलोत (73) अभी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं ।

विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है । यह नियुक्तियां और बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की अटकलें हैं ।

अन्य नियुक्तियों में आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, गुजरात से भाजपा के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश और गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरि बाबू कंभमपति आंध्रप्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वह मिजोरम में राज्यपाल के रूप में पी एस श्रीधरन पिल्लै का स्थान लेंगे जिन्हें शेष कार्यकाल के लिये गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

आर्लेकर (67) वर्ष 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए । गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल के रूप में हिमाचल प्रदेश में बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे जिन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

वहीं, पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल (77) को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अभी मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास है । वहीं, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे । राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां इनके राज्यपाल के रूप में पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos