लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री आठवले आए कंगना रनौत के सपोर्ट में, कहा- 'मुंबई में रहना एक्ट्रेस का हक, राउत मेरे दोस्त हैं लेकिन...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2020 09:45 IST

कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'' उन्होंने 1 सितंबर की एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया था जिसमें संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था कि अगर कंगना मुंबई पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। उनके इस बयान के बाद संजय राउत और शिवसेना के दूसरे नेता उन पर हमलावर हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने कहा कि राज्य उद्धव ठाकरे की सरकार है, शायद इसलिए शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत कंगना रनौत को धमकी दे रहे हैं।शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा, अगर मुंबई से कंगना रनौत को डर लगता है तो उनको शहर वापस नहीं आना चाहिए।

मुंबई:कंगना रनौत बनाम शिवसेना और संजय राउत मामला विवादों में बना हुआ है। इस पूरे मामले पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कंगना को मुबंई में रहने का पूरा अधिकार है और अपनी बातों को भी बोलने की स्वतंत्रा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की अच्छे से जानकारी नहीं है लेकिन अगर शिवसेना द्वारा कंगना को मुंबई ना आने की धमकी दी गई है तो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार( 4 सितंबर) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, कंगना ने जहां तक मुझे पता है मुंबई व मुंबई पुलिस के बारे में कुछ नहीं है, यह सब राज्य सरकार और शिवसेना के विरोध में था। आठवले ने कहा कि कंगना को रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के कार्यकर्ता पूरी सुरक्षा देंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं और वह एनडीए के समर्थन में हैं। 

संजय राउत मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन अगर कंगना को धमकी दी तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है-रामदास आठवले

रामदास आठवले ने कहा कि राज्य उद्धव ठाकरे की सरकार है, शायद इसलिए शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत कंगना रनौत को धमकी दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, राउत मेरे एक अच्छे दोस्त हैं। वह शिवसेना नेता, पार्टी प्रवक्ता और साथ ही साथ सामाना के संपादक भी हैं। मैं पूरी सच्चाई नहीं जानता, लेकिन अगर उन्होंने (संजय राउत) अभिनेत्री (कंगना रनौत) को धमकी दी है तो यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की लड़ाई में कंगना रनौत और उनके परिवार के साथ हैं।"

रामदास आठवले ने कहा, कंगना रनौत ने जो कुछ बोला है, वह राज्य सरकार के विरोध में बोला है। लोकशाही में हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, इसलिए कंगना रनौत को बोलने से कोई रोक नहीं सकता है। कंगना अगर 9 सितंबर को मुंबई आती हैं तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा देंगे। 

महिला आयोग प्रमुख ने कंगना को ‘धमकी देने वाले’ शिवसेना विधायक की गिरफ्तारी की पैरवी की

राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शु्क्रवार (4 सितंबर) को शिवसेना के विधायक प्रदीप सरनाईक की गिरफ्तारी की पैरवी की जिन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर धमकी दी है। रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, उन्हें (विधायक) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आयोग यह सलाह देता है कि प्रदीप सरनाईक के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए और इस बारे में आयोग को जल्द सूचित किया जाए।

सरनाईक ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा, संजय राउत जी ने बहुत ही नरम होकर कंगना को सावधान किया था। अगर वह यहां आती हैं तो हमारी बहादुर महिलाएं उन्हें थप्पड़ मारे बगैर नहीं छोड़ेंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशांत सिंह राजपूतमुंबईसंजय राउतमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी