लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवास की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में कराया गया भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2019 18:16 IST

मिली जनकारी के अनुसार रामविलास पासवान को सांस लेने में तकलीफ है। इसी की शिकायत के बाद उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान अस्पताल में भर्तीसांस में तकलीफ की है शिकायत, दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में डॉक्टरों की टीम कर रही है मुआयना

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख और केंद्र में मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पासवान को सांस में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।

पिछले ही बुधवार को जब पासवान बाढ़ से बेहाल बिहार में अपने क्षेत्र हाजीपुर गये थे तो उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। बहरहाल, फिलहाल राम विलास पासवान के स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी का अभी इंतजार है।

1960 के दशक में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के विधायक के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले रामविलास दूसरी बार राज्य सभा के सदस्य हैं। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में अपने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से पराजित हो जाने पर रामविलास अपने सहयोगी दल राजद की मदद से 2010 में राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए थे। 

बता दें कि आपातकाल के बाद 1977 के लोकसभा चुनावों से वह तब देश की राजनीति में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हाजीपुर सीट पर चार लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। वह 1989 में जीत के बाद वीपी सिंह की कैबिनेट में पहली बार शामिल किए गए और उन्हें तब श्रम मंत्री बनाया गया था। इसके अलावा वह एच डी देवगौडा और आई के गुजराल की सरकार में भी रेल मंत्री रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्र में मंत्री रहे हैं।

टॅग्स :रामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

भारतलो जी डील फाइनल, 23 सीट पर लड़ेंगे चुनाव?, राज्यसभा जाएंगी चिराग पासवान की मां रीना, आखिरकार नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री को मनाया

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां