लाइव न्यूज़ :

India Fights Corona: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 21 दिनों के देशव्यापी बंद के दौरान ‘खुश’ और ‘व्यस्त’ रहें

By गुणातीत ओझा | Updated: March 26, 2020 15:25 IST

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आडियो ब्रिज के माध्यम से सूचना प्रसारण, वन एवं पर्यावरण तथा भारी उद्योग मंत्रालय के 400 अधिकारियों से संवाद किया । उनसे घर में रहने, सकारात्मक रहने, खुश और व्यस्त रहने को कहा । ’’ मंत्री ने कहा कि इस संबंध में इंडिया फाइट्स कोरोना के तहत उन्होंने 21 दिनों की चुनौतियों के संबंध में कई गतिविधियां भी सुझाई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 686 संक्रमित मरीजों के मामले आए सामनेकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने अधीनस्थों से कहा.. खुश रहिए और व्यस्त रहिए

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरूवार को अपने अधीन आने वाले तीनों मंत्रालयों के अधिकारियों से आडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया और उनसे 21 दिनों के देशव्यापी बंद के दौरान ‘खुश’ और ‘व्यस्त’ रहने को कहा । जावड़ेकर अभी सूचना प्रसारण मंत्रालय, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आडियो ब्रिज के माध्यम से सूचना प्रसारण, वन एवं पर्यावरण तथा भारी उद्योग मंत्रालय के 400 अधिकारियों से संवाद किया। उनसे घर में रहने, सकारात्मक रहने, खुश और व्यस्त रहने को कहा।’’ मंत्री ने कहा कि इस संबंध में इंडिया फाइट्स कोरोना के तहत उन्होंने 21 दिनों की चुनौतियों के संबंध में कई गतिविधियां भी सुझायी। जावड़ेकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने उनसे (अधिकारियों से) 20 दिनों के लिये कार्यों की सूची तैयार करने को भी कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अगले 20 दिनों में तीनों मंत्रालय सार्थक कार्य करेंगे।’’ बहरहाल, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा है। पीआईबी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट के समय में मीडिया और संचार आवश्यक सेवा है। मंत्री ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने का सुझाव दिया है ताकि लोगों तक सही और पुष्ट जानकारी पहुंचे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव