लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पाटिल नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम स्थानीय नेता के नाम पर रखने की मांग के पक्ष में

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:56 IST

Open in App

ठाणे, नौ जुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हाल में शामिल किये गये भारतीय जनता पार्टी के सांसद कपिल पाटिल ने नवी मुंबई के निर्माणाधीन हवाई अड्डे का नामकरण स्थानीय दिवंगत नेता डी बी पाटिल के नाम पर रखने की स्थानीय लोगों की मांग का समर्थन किया ।

शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में इस परियोजना की घोषणा की थी जो मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकल्प होगा और इसका नामकरण शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर किया जायेगा ।

दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि हवाई अड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर होना चाहिये ।

ठाणे जिले के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल 2015 में लोकसभा में भी यह मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा ‘‘माटी पुत्रों की मांग है कि हवाई अड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाए जिन्होंने परियोजना से प्रभावित होने वालों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। हवाई अड्डे के लिए स्थानीय लोगों ने (अपनी जमीन का) बलिदान दिया है। उनकी मांग का सम्मान किया जाना चाहिए। हम देख रहे हैं कि सरकार का रुख क्या होता है।’’

ठाणे-रायगड इलाके के कई स्थानीय नेता एवं संगठन हवाई अड्डे का नामकरण डी बी पाटिल के नाम पर किये जाने की मांग करते आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित