लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने कहा- 'जांच एजेंसियों के साथ सहयोग न करने की वजह से चिदंबरम हुए गिरफ्तार, सबूत हैं'

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:26 IST

रेड्डी ने कहा, ‘‘उन्हें गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्हें सहयोग करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि (चिदंबरम के) खिलाफ सबूत हैं कि किसने किससे धन लिया और किस बैंक के माध्यम से लेनदेन किया गया। पूरे रिकार्ड उपलब्ध हैं।

Open in App

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे। रेड्डी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘....सबूत हैं।’’

उन्होंने कहा कि अदालत मामले में सुनवाई करेगी और कानून अपना काम करेगा, सरकार कुछ नहीं करेगी। रेड्डी ने कहा, ‘‘उन्हें गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्हें सहयोग करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि (चिदंबरम के) खिलाफ सबूत हैं कि किसने किससे धन लिया और किस बैंक के माध्यम से लेनदेन किया गया। पूरे रिकार्ड उपलब्ध हैं।

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम को बुधवार रात उनके जोर बाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। रेड्डी ने कहा कि पूरा घोटाला उस समय का है जब संप्रग सरकार सत्ता में थी और मौजूदा सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है।

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया