लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा- अगले लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट जीतेगी भाजपा, बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 07:40 IST

केंद्रीय मंत्री का जवाब तब आया, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या भाजपा 2024 के आम चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट जीतेगी। केंद्रीय सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी ‘वोट बैंक’ की सोच के साथ जरूरतमंदों तक पहुंची हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं और यह यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर थी तब भी इस सीट पर उनका जादू नहीं चला था।

मैनपुरीः केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां दावा किया कि उनकी पार्टी अगले आम चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं और यह यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर थी तब भी इस सीट पर उनका जादू नहीं चला था।

सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया, "हम (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट जीतने जा रहे हैं, और हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना है।" केंद्रीय मंत्री का जवाब तब आया, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या भाजपा 2024 के आम चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट जीतेगी। केंद्रीय सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी ‘वोट बैंक’ की सोच के साथ जरूरतमंदों तक पहुंची हैं।

केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में "लाभार्थियों" व पीआरआई, डीडीसी, बीडीसी और नगर परिषद के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि गरीब हितैषी व जनकल्याणकारी योजनाओं में हर एक को इस तरह से बनाया गया है यह जाति, पंथ, धर्म या किसी भी वोट बैंक की परवाह किए बिना आखिरी कतार के सबसे जरूरतमंद या अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। 

टॅग्स :मैनपुरीलोकसभा चुनावजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: एक आदमी ने बार-बार "तुम्हारी बहन भाग गई" ताना मारने पर पड़ोसी कपल की हत्या की

भारतनौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

भारतसंयुक्त सचिव स्तर पर 35 अधिकारी यहां से वहां, उप निर्वाचन आयुक्त बने पवन कुमार शर्मा और उपराष्ट्रपति सचिवालय भेजी गईं वी ललितलक्ष्मी, देखिए लिस्ट

कारोबारएकीकृत पेंशन योजनाः मोदी सरकार ने दिया ऑफर?, कैसे एनपीएस में वापस आ सकते हैं कर्मचारी, जानें गुणा गणित

भारतKishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में तबाही का भयावह मंजर, मलबे से शवों को निकालने का काम जारी; अब तक 60 शव बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया