लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बढ़ती जनसंख्या दूसरे चरण के कैंसर की तरह, बनाया जाए कड़ा कानून

By भाषा | Updated: September 28, 2019 04:46 IST

भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता सिंह ने यहां जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा कि एक कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए मतदान के अधिकारों को रद्द करने और आर्थिक प्रतिबंध जैसे दंड का प्रावधान होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जायेगी और लाइलाज हो जायेगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों का विरोध करने वालों ने धर्म को बीच में डाल दिया।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना ‘‘कैंसर के दूसरे चरण’’ से की और इसे नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून बनाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जायेगी और लाइलाज हो जायेगी। भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता सिंह ने यहां जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा कि एक कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए मतदान के अधिकारों को रद्द करने और आर्थिक प्रतिबंध जैसे दंड का प्रावधान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों का विरोध करने वालों ने धर्म को बीच में डाल दिया। सिंह ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच प्रजनन दर बहुसंख्यक से बहुत अधिक है। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि जहां भी बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में गिरावट आई है, वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल दो करोड़ बच्चे पैदा हो रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘बढ़ती जनसंख्या दूसरे चरण का कैंसर बन गयी है। यह नियंत्रित नहीं है, यह बीमारी चौथे चरण में चली जायेगी और लाइलाज बन जायेगी।’’ उन्होंने कहा कि चीन की तरह भारत को भी कड़ा कानून लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इसकी विस्फोटक वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों की वकालत की थी। परिवार को पालना भी देशभक्ति का कार्य है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस पर चिंता व्यक्त की है। सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने के लिए लोगों के आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की यात्रा करेंगे, जो 11-13 अक्टूबर के दौरान मेरठ से दिल्ली तक आयोजित होगी।

टॅग्स :गिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं