कुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता, सर तन से जुदा कर दिया जाता है!, रामचरित मानस पर गिरिराज सिंह ने कहा-हिंदुओं पर बोलना आज के समय में फैशन बन गया

By एस पी सिन्हा | Published: January 22, 2023 05:11 PM2023-01-22T17:11:59+5:302023-01-22T17:13:04+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला के तरफ से की गई तारीफ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है।

Union Minister Giriraj Singh said on Ramcharit Manas No one says anything about Quran head is separated body Speaking Hindus fashionable | कुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता, सर तन से जुदा कर दिया जाता है!, रामचरित मानस पर गिरिराज सिंह ने कहा-हिंदुओं पर बोलना आज के समय में फैशन बन गया

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अब एक नई संस्कृति पैदा हुई है।

Highlightsफारुख अब्दुल्ला को तो अपनी हकीकत मालूम चल गई है।राहुल गांधी शंकराचार्य के मठ पर जाएंगे या अपने दादाजी के इलाहाबाद वाले मजार पर।गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अब एक नई संस्कृति पैदा हुई है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेपटना में कांग्रेस और बिहार सरकार पर हमला किया। रामचरित मानस पर सिंह ने कहा कि जैसे भाग्वत गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है वैसे ही क़ुरान मुस्लिमों का पवित्र ग्रंथ है। कुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि सर तन से जुदा कर दिया जाता है। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलना आज के समय में फैशन बन गया है।

मंत्री ने कहा कि इसमें कोई भी नया बात नहीं है। जहां रामायण, भागवत जैसे पवित्र ग्रंथ पर विवादित बयान दिया जाता है, वहां एक समाज को लेकर इस तरह की बात कही जाए तो अधिक अचरज नहीं होता है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से यह कहा कि राजद के किसी भी नेता में हिम्मत है तो मुसलमानों का भी पवित्र ग्रंथ कुरान को लेकर कुछ टिप्पणी करें।

इस पर अगर कोई बयान देता है तो सर तन से अलग हो जाएगा। लेकिन,  सनातन पर गाली देने का एक फैशन हो चुका है। इसके आलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा किे नीतीश कुमार अब एक लाचार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। यह एक मुख्यमंत्री हैं जो अपने मंत्रियों को समझा नहीं पा रहे हैं।

तो यही कहा जाएगा कि धृतराष्ट्र जैसे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। बिहार में धार्मिक उन्माद पहले यही नीतीश कुमार चाह रहे हैं जनता ही समझेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला के तरफ से की गई तारीफ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि फारुख अब्दुल्ला को तो अपनी हकीकत मालूम चल गई है। लेकिन, राहुल गांधी को अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि वो करना क्या चाहते हैं। गिरिराज सिंह पटना में आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि फारख अब्दुला ने राहुल गांधी की तुलना शंकराचार्य से करते हुए कहा था कि, सदियों पहले जब सड़क नहीं थी तो शंकराचार्य ऐसी ही यात्रा पर निकले थे।

अब उनके बाद राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो इस तरह की यात्रा पर निकले हैं। अब इसी को लेकर अब आज भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को काफी समय से राजनीति और उम्र का तजुर्बा है। लेकिन राहुल गांधी को अभी समझ नहीं आया है कि राहुल गांधी शंकराचार्य के मठ पर जाएंगे या अपने दादाजी के इलाहाबाद वाले मजार पर।

इसके आलावा उन्होंने गुजरात दंगों पर बीबीसी के द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार के तरफ से रोक लगाए जाने पर कांग्रेस के तरफ से किए जा रहे विरोध को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अब एक नई संस्कृति पैदा हुई है। मोदी को गाली देते- देते लोग अब देश की संस्कृति पर भी सवाल उठाने लगे हैं।

अब ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को भी गाली दे रहे हैं। वहीं, राजद कोटे के मंत्री के तरफ से सवर्णों को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर कहा कि वह(आलोक मेहता) जिस राजनितिक दल(राजद) में हैं, उसका इतिहास रहा है वोट के लिए समाज को तोड़ना, तो वो ऐसा काम हमेशा करते रहते हैं।

Web Title: Union Minister Giriraj Singh said on Ramcharit Manas No one says anything about Quran head is separated body Speaking Hindus fashionable

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे