अमित शाह देर रात AIIMS में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ, इससे पहले 31 अगस्त को हुए थे डिस्चार्ज

By विनीत कुमार | Published: September 13, 2020 07:21 AM2020-09-13T07:21:26+5:302020-09-13T07:24:04+5:30

अमित शाह एक बार फिर एम्स में भर्ती हुए हैं। उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस से जुड़ी परेशानी है। उन्हें एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है।

Union Home Minister Amit Shah again admitted in aiims New Delhi | अमित शाह देर रात AIIMS में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ, इससे पहले 31 अगस्त को हुए थे डिस्चार्ज

अमित शाह एम्स में भर्ती (फाइल फोटो)

Highlightsगृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली एम्स में शनिवार देर रात कराया गया भर्तीकोरोना से ठीक होने के बाद लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर नई दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराए गए हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शाह (55) को शनिवार देर रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृह मंत्री एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती हैं।

अमित शाह को 2 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमति पाया गया था। बाद में 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही वे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना से ठीक होने के बाद अमित शाह सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से ठीक होने के 4 दिन बाद बाद वे एम्स में भर्ती हुए थे, जहां से उन्हें 31 अगस्त को छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज संभाला। 

एम्स की ओर से उस दौरान जारी बयान के अनुसार शाह को थकान और शरीर में दर्द की शिकायत थी। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने तब बताया था कि उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गोवा से लोकसभा सदस्य नाइक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। 12 अगस्त को उन्हें पणजी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Web Title: Union Home Minister Amit Shah again admitted in aiims New Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे