लाइव न्यूज़ :

हुमायूं का मकबरा, रानी की वाव,  गोल गुम्बद समेत दस ऐतिहासिक धरोहर अब रात नौ बजे तक खुली रहेगी

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:34 IST

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा के अलावा भुवनेश्वर में राजा रानी मंदिर, खजुराहो में दूल्हादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली का मकबरा, कर्नाटक में पट्टडकल स्मारक समूह, कर्नाटक में गोल गुम्बद, महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मार्कण्डा), उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मान महल और गुजरात में रानी की वाव शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि समय में परिवर्तन तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी होगा।संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में, अधिकतर स्मारकों के द्वार शाम छह बजे तक आगंतुकों के लिए बंद हो जाते हैं। जिन ऐतिहासिक धरोहरों का समय बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है उनमें दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा के अलावा भुवनेश्वर में राजा रानी मंदिर, खजुराहो में दूल्हादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली का मकबरा, कर्नाटक में पट्टडकल स्मारक समूह, कर्नाटक में गोल गुम्बद, महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मार्कण्डा), उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मान महल और गुजरात में रानी की वाव शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि समय में परिवर्तन तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस सूची में शामिल कुछ स्थानों पर मंदिर हैं जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। लोग रात में भी मंदिर जाते हैं। इसलिए, इन स्थानों पर जाने का समय शाम छह बजे के बाद बढ़ाया गया है।’’

इससे पहले राज्यों से आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए दो मंत्रालयों द्वारा गठित एक समिति ने इस तरह के 35 स्मारकों पर चर्चा की थी जिन्हें आम जनता के लिए रात दस बजे तक खुला रखे जाने का प्रस्ताव था।

समिति ने पहले चरण में इनमें से 10 धरोहरों में नया समय लागू करने और इसे रात नौ बजे तक करने का निर्णय लिया। वर्तमान में ऐतिहासिक धरोहर ताज महल का समय सूर्योदय (सुबह छह बजे) से सूर्यास्त (शाम साढ़े छह बजे तक) है लेकिन इस धरोहर को इस सूची में स्थान नहीं मिला है। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीकर्नाटकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया