Union Budget 2025: 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच?, 8वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, 1 फरवरी को आम बजट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2025 06:31 PM2025-01-17T18:31:49+5:302025-01-17T18:33:12+5:30

Union Budget 2025: सत्र का दूसरा भाग मार्च के दूसरे सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच होगा। इसकी संभावित अवधि 10 मार्च से 4 अप्रैल तक हो सकती है।

Union Budget 2025 Parliament Session held January 31 to February 13 Nirmala Sitharaman present 8th budget general budget 1 February | Union Budget 2025: 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच?, 8वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, 1 फरवरी को आम बजट

file photo

Highlightsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी।

Union Budget 2025: संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच होने की संभावना है। इस दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। परंपरा के अनुरूप सत्र की शुरुआत संभवत: 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके बाद एक फरवरी सीतारमण लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि सत्र का दूसरा भाग मार्च के दूसरे सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच होगा। इसकी संभावित अवधि 10 मार्च से 4 अप्रैल तक हो सकती है। सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होती है और संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह समाप्त होता है।

Web Title: Union Budget 2025 Parliament Session held January 31 to February 13 Nirmala Sitharaman present 8th budget general budget 1 February

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे