Budget 2023: धुम्रपान करना अब पड़ेगा महंगा, सरकार ने सिगरेट पर बढ़ाया 16 फीसदी टैक्स

By अंजली चौहान | Published: February 1, 2023 02:27 PM2023-02-01T14:27:24+5:302023-02-01T14:51:51+5:30

निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सदन में बजट 2023 को पेश किया। इस दौरान उन्होंने सिगरेट पर 16 फीसदी शुल्क बढ़ने की जानकारी दी है। इसके अलावा कई अन्य चीजें है जिनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।

Union Budget 2023 the government increased the tax on cigarettes by 16 percent | Budget 2023: धुम्रपान करना अब पड़ेगा महंगा, सरकार ने सिगरेट पर बढ़ाया 16 फीसदी टैक्स

फाइल फोटो

Highlights सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश किया है। बजट 2023 के अनुसार आने वाले दिनों में सिगरेट के दाम बढ़ने वाले हैं। सिगरेट पर करीब 16 फीसदी शुल्क बढ़ाया गया है।

नई दिल्ली: बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 को पेश किया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट वित्त मंत्री ने आज पेश कर दिया है। बजट के आते ही लोगों की नजर इस पर ही होगी है कि अब उनकी जेब पर नए बजट का क्या असर होगा।

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अब से सिगरेट पीने वालो की जेब पर खासा असर पड़ेगा। सरकार ने सिगरेट पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब सिगरेट पर 16 फीसदी टैक्ट देना अनिवार्य होगा। 

इस घोषणा के साथ ही भारतीय सिगरेट कंपनियों के शेयर में 5 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। सिगरेट के साथ ही कई अन्य चीजों पर भी सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया है, जिसमें गोल्ड, प्लेटिनम, हीरा आदि शामिल है। ऐसे में अब सिगरेट के दाम बहुत जल्द बढ़ सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी को कम करके जनता को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि मोबाइल फोन सस्ते होंगे क्योंकि फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क को कम किया जाएगा। इससे मोबाइल फोन की बिक्री बढ़ेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सस्ती होगी। टीवी के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए टीवी के पुर्जों पर सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। 

क्या हुआ मंहगा?

सरकार ने किचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स चिमनी पर कस्टम ड्यूटी को 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं, सोने पर सीमा शुल्क को बढ़ा दिया है। सिगरेट पर 16 फीसदी शुल्क को बढ़ाया गया है।

बता दें कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने 7 मुख्य प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया है। जिसमें हरित विकास, बुनियादी ढांचा, युवा शक्ति, नई संभावनाओं को उजागर करना, आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना, आर्थिक क्षेत्र और समावेशी विकास शामिल है। 

Web Title: Union Budget 2023 the government increased the tax on cigarettes by 16 percent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे