लाइव न्यूज़ :

सरकारी खजाने की भरपाई के लिए सार्वजनिक उपक्रमों पर दबाव बना रही मोदी सरकार, पीएफसी को देने पड़ रहे 15 हजार करोड़ रुपये

By शीलेष शर्मा | Updated: March 10, 2019 08:47 IST

केंद्र सरकार के दबाव में पीएफसी को देने पड़ रहे हैं सरकारी खजाने में 15 हजार करोड़ रुपये। पीएफसी से 15 हजार करोड़ लेने के लिए एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई का अस्तित्व ही समाप्त किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय ने विद्युत मंत्रालय के माध्यम से पीएफसी को 15 हजार करोड़ रुपए सरकारी खजाने को देने को कहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने जीएसपीसी के कर्ज को पटाने के लिए ओएनजीसी पर दबाव बनाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी खजाने की भरपाई करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से लगान वसूलने में लगे हुए हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पीएसयू पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्रधानमंत्री मोदी के इस लगान वसूली का शिकार बना हुआ है. सूत्र बताते है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने विद्युत मंत्रालय के माध्यम से पीएफसी को 15 हजार करोड़ रुपए सरकारी खजाने को देने को कहा है. प्राप्त गोपनीय जानकारियों के अनुसार पीएफसी से 15 हजार करोड़ लेने के लिए एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई का अस्तित्व ही समाप्त किया जा रहा है.

पीएफसी पर दबाव डाल कर कहा गया है कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई आरईसी (रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉपार्ेरेशन) के शेयरों को वह खरीद ले और जो 15 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे वह सरकार के खजाने में चली जाएगी. सार्वजनिक क्षेत्र के स्वायत्तता वाली इकाइयों से खजाने की भरपाई करने का यह सिलसिला कोई नया नहीं है. इससे पहले आरबीआई पर इस बात के लिए पीएमओ और वित्त मंत्रालय ने दबाव डाला कि वह अपने रिजर्व फंड से पैसा सरकारी खजाने को दे दें. जब आरबीआई ने इस पर न नकुर की तो आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल को ही जाना पड़ा और मजबूर होकर बाद में आरबीआई ने अपने रिजर्व फंड से पैसा सरकार के खाते में दिए.

गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसपीसी (गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन) के कर्ज को पटाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान के माध्यम से ओएनजीसी पर दबाव बनाया और उसे मजबूर किया कि वह जीएसपीसी में निवेश करें. यह जानते हुए कि जीएसपीसी अब पूरी तरह डूब चुकी है क्योंकि उसके द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दावे किए थे वो खोखले साबित हुए और किसी भी जगह न तो गैस मिली और न तेल. भारी कर्ज में डूबी जीएसपीसी जब कर्ज नहीं पटा पाई तो मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए ओएनजीसी पर दबाव बनाया ताकि जीएसपीसी को भारतीय देन दारियों से मुक्त कराया जाए, अब पीएफसी की बारी है जो आरईसी के शेयरों को खरीद कर सरकारी खजाने की भरपाई करेगी.

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह